चिली पोटैटो के स्वाद को बढ़ाने से लेकर सेहत को दुरुस्त रखने में शहद का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई चीजों में इसका इस्तेमाल आपके लिए घातक भी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जिनका सेवन कभी भी शहद के साथ नहीं करना चाहिए।
शहद के साथ भूलकर ना करें इन 4 चीजों का सेवन, पड़ सकते हैं गंभीर रूप से बीमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्म चीजों के साथ खाने से बचें
शहद की तासीर गर्म होती है। इसलिए इसे गर्म चीजों के साथ खाने से बचना चाहिए। गर्म खाने के साथ शहद के सेवन से पेट खराब हो सकता है। इसके अलावा आपको और भी कई तरह की सेहत संबंधी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।
चाय या कॉफी के साथ न लें
आपने बहुत बार लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि सर्दी जुकाम होने पर शहद को चाय या फिर कॉफी के साथ लें। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आज ही इस आदत को छोड़ दें। ऐसा करने से आपकी बॉडी का टेम्प्रेचर और बढ़ जाएगा जिसकी वजह से घबराहट और तनाव हो सकता है।
भूल कर भी न खाएं मूली के साथ
मूली के साथ भी शहद का सेवन जानलेवा हो सकता है। शहद के साथ मूली खाने से शरीर में टॉक्सिन्स बनने लगते हैं, जिसकी वजह से शरीर के कुछ पार्टस डेमेज होने का डर होता है। वहीं अगर आप इन दोनों चीजों का सेवन अलग-अलग करते हैं तो कम से कम 1 घंटे का अंतर होना चाहिए।
तेज गर्म पानी के साथ न लें
अक्सर लोग वजन कम करने या फिर सर्दी जुकाम से बचने के लिए सुबह सबसे पहले गुनगुने पानी में शहद डालकर पीते हैं। अगर आप ऐसा ही करते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि पानी तेज गर्म न हो। तेज गर्म पानी के साथ शहद लेने से शरीर में गर्मी पैदा हो जाती है। जिस वजह से पेट संबंधी रोग होने की आशंका बढ़ जाती है।

कमेंट
कमेंट X