बॉलीवुड एक्ट्रेस साड़ी पसंद करती हैं, इसमे जरा भी शक नही है। मौका मिलते ही इन एक्ट्रेस का साड़ी में खूबसूरत और बोल्ड दोनों तरह का लुक देखने को मिल जाता है। साल 2022 में ऐसे ही कुछ खास डिजाइन की साड़ियों को इन हसीनाओं ने पसंद किया। जिसे आप आने वाले साल में जरूर ट्राई करें। तो चलिए देखें वो कौन सी डिजाइन साड़ियां हैं जिसे बी टाउन एक्ट्रेस ने पहना और अपने ग्लैमरस का जलवा दिखाया।
Bollywood Inspired Saree: 2023 जरूर ट्राई करें बॉलीवुड हसीनाओं की ये खास साड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैसल और एम्बैलिश्मेंट वर्क हमेशा खूबसूरत लगता है। कटरीना कैफ ने डिजाइन तरूण ताहिलियानी के कलेक्शन से टैसल डिजाइन की पिंक साड़ी को पहना। इस तरह की साड़ी को वेडिंग फंक्शन में पहनकर हर किसी का ध्यान खींच सकती हैं। बस इसे सही तरीके से स्टाइल करना ना भूलें।
ब्लैक साड़ी आपके लुक में ग्लैमर ऐड कर देगी। अगर आप किसी पार्टी की जान बनना चाहती हैं तो अपने लिए झीनी सी ब्लैक कलर की साड़ी को चुन सकती हैं। कियारा आडवाणी ने स्लीवलेस ब्लाउज और मेसी लो बन के साथ मनीष मल्होत्रा की साड़ी को पहना था। जिसे खास डायमंड और ग्रीन पत्थरों के लटकन वाले नेकपीस के साथ खास बनाया गया है।
दीपिका पादुकोण और हिना खान की तरह ड्रामेटिक डिजाइन की रफल साड़ी को भी आप चुन सकती हैं। पर्ल कॉलर और ट्यूब डिजाइन के ब्लाउज के साथ इस साड़ी की डिजाइन बिल्कुल हटके लुक देगी।
सफेद सिल्क की साड़ी और उस पर बना गोल्डन फ्लोरल डिजाइन का जरी बॉर्डर। बिल्कुल अलग डिजाइन की इस साड़ी को पहनकर कृति ने खूबसूरती बिखेरी थी। जिसे आप वेडिंग फंक्शन में पहन सकती हैं।