सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

रणवीर के अतरंगी आईफा लुक का बना मजाक, यूजर्स बोले 'अंग्रेजों के जमाने का जेलर'

लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Thu, 19 Sep 2019 04:08 PM IST
विज्ञापन
ranveer singh quirky look at iifa awards 2019
आईफा अवॉर्ड 2019 बुधवार शाम मुंबई में आयोजित हुआ । जहां एक ओर 19 साल में पहली बार ये अवॉर्ड शो देश में हुआ। वहीं इस बार अवॉर्ड शो का मजा मुंबई की बारिश ने किरकिरा कर दिया । भले ही बारिश की वजह से कम सितारे आईफा में पहुंचे हों लेकिन बॉलीवुड के 'बिजार फैशनइस्टा' रणवीर सिंह पूरे टशन में अपने अतरंगे अंदाज में पहुंचे। 
Trending Videos
ranveer singh quirky look at iifa awards 2019
रणवीर सिंह का ग्रे लुक अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड moschino, carrera, franckmuller_geneve से है। ग्रे रंग का ब्लेजर और मैचिंग पैंट के साथ रणवीर के इस लुक को लाल स्कार्फ के साथ स्टाइलिश और यूनिक टच दिया गया है। हालांकि, इस लुक की चर्चा तो रही है लेकिन इंटरनेट पर काफी मजाक भी बनाया जा रहा है। कोई इस लुक को 'अंग्रेजों के जमाने का जेलर लुक' बता रहा है तो कोई हेयरस्टाइल को लेकर मजाक बना रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
ranveer singh quirky look at iifa awards 2019
ऊर्जा से भरे रणवीर की ट्रेंच ब्लेजर पर लाल रंग के क्रिस-क्रॉस डिजाइन में स्टाइल स्कार्फ से अपर शोल्डर पर बो बनाया गया है और दूसरी तरह से खुला छोड़ा गया है। कूल लुक के साथ रणवीर ने ब्लैक ग्लास लगाए, फुटवियर में उन्होंने बूट पहना और हाथ में स्टाइलिश स्टिक लेकर लुक को पूरा किया। हालांकि उनके पूरे लुक में अगर कुछ बिजार था तो वो था रणवीर का चोटी हेयरस्टाइल
ranveer singh quirky look at iifa awards 2019
- फोटो : twitter
आइफा अवॉर्ड में दीपिका और रणवीर सिंह दोनों ने ही अवॉर्ड अपने नाम किया। रणवीर सिंह को फिल्म 'पद्मावत' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला तो वहीं दीपिका को स्पेशल अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed