आइफा अवॉर्ड में सितारों का जमावड़ा लगा हुआ है। जहां चारों तरफ दीपिका पादुकोण के लुक की चर्चा हो रही है, वहीं ये सितारे भी कुछ कम नहीं लग रहे थे। आइफा के ग्रीन कार्पेट पर जब आलिया भट्ट, कैटरीना और धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने अपने जलवे बिखेरे तो सब उन्हें देखते ही रह गए। आइए देखे बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने ग्रीन कार्पेट पर कौन से लुक में एंट्री ली।
IIFA 2019: रेखा से लेकर आलिया भट्ट तक आइफा अवॉर्ड में देखें इन सितारों के बेहतरीन लुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैटरीना कैफ ने आइफा के मंच पर अपने परफार्मेंस से तो आग लगा ही दी थी। लेकिन उनका ग्रीन कार्पेट लुक भी कुछ कम नहीं है। सिल्वर कलर की ड्रेस में कैटरीना बहुत सुंदर लग रही हैं। डीप वी नेक ब्लाउज की लंबी स्लीव्स के साथ फ्रंट थाई हाई स्लिट सिल्वर सिकुइंस बीड्स जड़े लहंगे में कैटरीना खूबसूरत लग रहीं हैं। गले में पहना नेकलेस
उनके लुक को कांप्लिमेंट देेने के लिए बिल्कुल फिट है।
आलिया भट्ट का सल्ट्री लुक उन्हें बहुत ही अलग लुक दे रहा है। न्यूड कलर की ड्रेस को डिजाइन किया है माला अग्नानी ने और मेकअप किया है मेकअप आर्टिस्ट पुनीत ने। बालों में मेसी ब्रेड इस ड्रेस के साथ बहुत ही शानदार लग रही है।
सबके दिलों पर राज करने वाली माधुरी दीक्षित अपने लुक से हमेशा ही फैंस को दीवाना बना देती हैं। इस बार आइफा के मंच पर मरून कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस में नजर आई धक-धक गर्ल बहुत ही खूबसूरत लग रहीं हैं। मैचिंग लिपस्टिक, बड़ी इयरिंग्स और मेसी पोनी टेल बहुत ही शानदार लुक दे रहा है।
एवरग्रीन रेखा का वहीं पुराना अंदाज लोगों को हमेशा ही लुभाता है। बालों में गजरा और सिल्क की कांजीवरम ग्रीन और पिंक कलर की साड़ी में रेखा हमेशा की तरह खूबसूरत और रैविंशिंग लग रही हैं। हैवी ज्वैलरी के साथ पोटली पर्स लिए रेखा कमाल लग रही हैं।

कमेंट
कमेंट X