तारा सुतारिया फैशन के मामले में हमेशा आगे रहती हैं। फिल्मों के साथ ही आदर जैन के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी वो सुर्खियों में रहती हैं। पिछले दिनों आदर जैन के जन्मदिन पर छुट्टियां मनाने गईं तारा सुतारिया ने सोशल मीडिया पर काफी बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। वहीं एक बार फिर उनका एयरपोर्ट लुक फैंस को इंप्रेस करने में कामयाब रहा है।
बोल्ड तस्वीरों के बाद तारा सुतारिया का एयरपोर्ट लुक दिखा इंप्रेसिव, इन कपड़ों में आईं नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, पिछले दिनों एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं तारा सुतारिया ने ब्लैक कलर का क्रॉप टॉप और ग्रीन कलर का कैमोफ्लॉज पैंट पहना था। तारा का ये लुक एयरपोर्ट के मामले में काफी कंफर्टेबल था। वहीं इस क्रॉप टॉप और ग्रीन पैंट के साथ तारा ने ब्लैक कलर के शूज को पेयर किया था।
तारा सुतारिया इस कंफी एंड स्टाइलिश पैंट एंड टॉप के साथ ब्राउन हैंडबैग लिए नजर आईं थीं। वहीं आदर कैजुअल लुक में ब्लू टीशर्ट एंड डेनिम में साथ दिखे। सेफ्टी के पर्पज से दोनों ने मास्क भी लगा रखे थे।
तारा सुतारिया अपने बोल्ड एंड ग्लैमरस लुक की वजह से अक्सर ही सुर्खियों में रहती हैं। पिछले दिनों दिवाली के मौके पर उनका ट्रेडिशनल लुक भी काफी वायरल हुआ था। जिसमें वो रॉयल ब्लू कलर के फुल स्लीव कुर्ते के साथ रेड पलाजो में दिखीं थीं। जिस पर बनीं गोल्डन एंब्रायडरी उनके लुक को खास बनाने के लिए काफी थी। वहीं तारा ने इसे मिड पार्टीशन लो बन और माथे पर बिंदी के साथ बिल्कुल देसी अंदाज दिया था।