सब्सक्राइब करें

पितृदोष के कारण करना पड़ रहा है कष्टों का सामना तो छुटकारा पाने के लिए करें लाल किताब के ये कारगर उपाय

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 03 Mar 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
Take these lal kitab measures to get rid of pitru Dosha
kundali dosh

जब किसी व्यक्ति की कुंडली में पितृदोष लगता है तो उसे जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पितृदोष की स्थिति में व्यक्ति के घर में मांगलिक कार्य नहीं हो पाते हैं। हर कार्य में बाधाएं आती हैं। कई बार स्थिति गंभीर होने पर व्यक्ति को मृत्यु तुल्य कष्टों का सामना करना पड़ता है। कहा जाता है कि जो व्यक्ति अपने पूर्वजों का तर्पण और श्राद्ध सही प्रकार से नहीं करता है उसे पितृदोष लगता है। लाल किताब के कुछ उपाय करके आप पितृदोष के बुरे प्रभावों से बचने के साथ ही अपने पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं लाल किताब के उपाय...

Trending Videos
Take these lal kitab measures to get rid of pitru Dosha
कुंडली (प्रतीकात्मक तस्वीर)
पितृदोष से मुक्ति पाने के लिए करें लाल किताब के ये उपाय

पितृ दोष से मुक्ति के लिए दान करना बहुत शुभ रहता है। लाल किताब के अनुसार परिवार के सभी सदस्यों से बराबर मात्रा में सिक्के इकट्ठे करके उन्हें मंदिर में दान करना चाहिए, इससे आपको पितृदोष के बुरे प्रभावों से मुक्ति प्राप्त होती है। इसको इस तरह से समझ सकते हैं यदि आपके घर के किसी सदस्य ने एक रूपए का सिक्का दिया है तो बाकी सदस्यों से भी एक-एक के सिक्के लेकर उन्हें इकट्ठा करके किसी मंदिर में जाकर दान करें। इस उपाय को लगातार 5 गुरूवार तक करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Take these lal kitab measures to get rid of pitru Dosha
कुंडली (प्रतीकात्मक तस्वीर)

यदि किसी जातक की कुंडली में पितृदोष हो या फिर आप पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं तो प्रतिदिन कौए, अन्य पक्षी, कुत्ते और गाय को रोटी खिलाना चाहिए। इससे पितृ दोष के कारण आपके जीवन में होने वाली समस्याएं दूर होती हैं।

Take these lal kitab measures to get rid of pitru Dosha
कुंडली (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पितृ दोष से मुक्ति के लिए नियमित रूप से पीपल या बरगद के वृक्ष में जल चढ़ाएं, और केसर का तिलक लगाएं। रहना चाहिए। इसके साथ ही जातक को श्रीमद्भागवत गीता का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से जातक को पितृ दोष से मुक्ति प्राप्त होती है। व्यक्ति को हर एकादशी का व्रत पूरे नियमों और निष्ठा के साथ करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed