सब्सक्राइब करें

Saree For Mahashivratri: महाशिवरात्रि की पूजा में पहनें इस तरह की साड़ियां, लुक दिखेगा सादगीभरा

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 08 Feb 2026 10:13 AM IST
सार

Trendy Saree Collection For Mahashivratri: महाशिवरात्रि की पूजा में अगर आप सादगी भरा अंदाज दिखाना चाहती हैं तो यहां आपको साड़ियों के कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
trendy saree collection for mahashivratri 2026
महाशिवरात्रि की पूजा में पहनें इस तरह की साड़ियां - फोटो : अमर उजाला

Trendy Saree Collection For Mahashivratri: महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव की आराधना, साधना और आत्मिक शुद्धि का विशेष दिन माना जाता है। इस दिन भक्त पूरे श्रद्धा भाव से व्रत रखते हैं और शिवलिंग का जल, बेलपत्र, धतूरा और दूध से अभिषेक करते हैं।



पूजा के साथ-साथ इस दिन पहनावे में भी सादगी और शालीनता को खास महत्व दिया जाता है। खासकर महिलाएं इस दिन ऐसे परिधान चुनना पसंद करती हैं जो धार्मिक भावना के अनुरूप हों और जिनमें सौम्यता झलकती हो। अगर आप महाशिवरात्रि की पूजा में सादा लेकिन सुंदर अंदाज दिखाना चाहती हैं, तो साड़ी सबसे बेहतरीन विकल्प है।

हल्के रंग, सिंपल बॉर्डर और पारंपरिक फैब्रिक की साड़ियां पूजा के दौरान न सिर्फ आरामदायक होती हैं बल्कि आपको एक ग्रेसफुल लुक भी देती हैं। यहां हम आपको महाशिवरात्रि के लिए कुछ ऐसे साड़ी विकल्प बता रहे हैं, जो सादगी और भक्ति का खूबसूरत संगम हैं।

Trending Videos
trendy saree collection for mahashivratri 2026
सफेद कॉटन साड़ी - फोटो : instagram
1. सफेद कॉटन साड़ी
  • सफेद रंग को शांति, पवित्रता और सात्विकता का प्रतीक माना जाता है। 
  • महाशिवरात्रि के दिन सफेद कॉटन साड़ी पहनना बेहद शुभ माना जाता है। 
  • यह साड़ी न सिर्फ पूजा के दौरान आरामदायक होती है, बल्कि लंबे समय तक व्रत और रुद्राभिषेक के समय भी आपको हल्कापन महसूस कराती है।
  • आप इसे सिल्वर या हल्के ग्रे बॉर्डर के साथ चुन सकती हैं और मिनिमल ज्वेलरी से लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
trendy saree collection for mahashivratri 2026
हल्के पीले रंग की साड़ी - फोटो : instagram
2. हल्के पीले रंग की साड़ी
  • पीला रंग ज्ञान, ऊर्जा और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। 
  • पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों में हल्के पीले रंग की साड़ी बहुत शुभ मानी जाती है।
  •  महाशिवरात्रि पर यह रंग चेहरे पर अलग ही निखार लाता है और सकारात्मक वाइब्स देता है। 
  • खासतौर पर कॉटन या सिल्क-ब्लेंड फैब्रिक में पीली साड़ी पूजा के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। 
  • इसे आप सिंपल बनारसी ब्लाउज के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

 
trendy saree collection for mahashivratri 2026
हरे रंग की साड़ी - फोटो : instagram
3. हरे रंग की साड़ी
  • हरा रंग प्रकृति, जीवन और संतुलन का प्रतीक है, जो भगवान शिव के प्रकृति प्रेम को दर्शाता है। 
  • महाशिवरात्रि की पूजा में हरे रंग की साड़ी पहनना शुभ और सौम्य माना जाता है। 
  • खासकर हल्का हरा या पिस्ता ग्रीन शेड पूजा के माहौल में बेहद सुंदर लगता है। 
  • यह रंग मन को शांत करता है और भक्ति भाव को और गहरा बनाता है।
  •  कॉटन या हैंडलूम फैब्रिक में यह साड़ी ज्यादा आकर्षक लगती है।

 
विज्ञापन
trendy saree collection for mahashivratri 2026
सिल्क की सिंपल साड़ी - फोटो : instagram
4. सिल्क की सिंपल साड़ी
  • अगर आप महाशिवरात्रि पर सादगी के साथ थोड़ा एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो हल्के बॉर्डर वाली सिल्क साड़ी एक अच्छा विकल्प है।
  •  कांचीपुरम या टसर सिल्क जैसी साड़ियां पूजा के अवसर पर गरिमा और शालीनता दोनों को दर्शाती हैं।
  •  ध्यान रखें कि डिजाइन ज्यादा भारी न हो, ताकि पूजा के दौरान सहजता बनी रहे। 
  • इसे छोटे बिंदी और सिंपल ज्वेलरी के साथ पहनना बेहतर रहता है।

 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed