सब्सक्राइब करें

Rose Day 2026: रोज डे पर चाहिए गुलाबी निखार तो इस्तेमाल करें गुलाब से बना ये फेसपैक

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 04 Feb 2026 03:07 PM IST
सार

How To Make Rose Face Pack At Home On Rose Day 2026: अगर आप रोज डे के मौके पर गुलाबी निखार पाना चाहती हैं तो हमारा बताया नुस्खा आजमाकर अवश्य देखें। यहां हम आपको इसकी जानकारी देंगे। 

विज्ञापन
Rose Day 2026 homemade rose face pack benefits in hindi
रोज डे पर चाहिए गुलाबी निखार तो इस्तेमाल करें गुलाब से बना ये फेसपैक - फोटो : Adobe stock

How To Make Rose Face Pack At Home: रोज डे वैलेंटाइन वीक का पहला दिन होता है, ऐसे में इस खास मौके पर हर लड़की चाहती है कि उसका चेहरा दमकता और गुलाबी निखार वाला लगे। ऐसा निखार केवल मेकअप से नहीं बल्कि सही स्किनकेयर और घरेलू नुस्खों से भी पाया जा सकता है।



प्राकृतिक उपाय न केवल स्किन को नुकसान नहीं पहुंचाते, बल्कि इसे हेल्दी और ग्लोइंग बनाते हैं। रोज डे जैसे खास अवसर पर गुलाबी और फ्रेश लुक पाने के लिए गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल कर सकती हैं।

यदि आप हमारे बताए नुस्खे को अपनाती हैं, तो आपका चेहरा न सिर्फ गुलाबी निखार पाएगा बल्कि त्वचा की चमक भी लंबे समय तक बनी रहेगी। आज हम आपको कुछ ऐसे आसान और असरदार नुस्खे के बारे में बताएंगे जिन्हें आप घर पर ही आजमा सकती हैं।

Trending Videos
Rose Day 2026 homemade rose face pack benefits in hindi
गुलाब फेस पैक बनाने की सामग्री - फोटो : freepik
 गुलाब फेस पैक बनाने की सामग्री
  • ताजगी से भरी गुलाब की पंखुड़ियां – 10-12
  •  गुलाब जल – 2-3 चम्मच
  • शहद – 1 चम्मच (त्वचा ड्राई है तो)
  •  दही – 1 चम्मच (त्वचा ऑयली है तो)

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rose Day 2026 homemade rose face pack benefits in hindi
बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
बनाने की विधि
 
  • गुलाब की पंखुड़ियों को अच्छे से धो लें ताकि धूल या मिट्टी हट जाएं।
  • एक मिक्सर या हल्के हाथ से पेस्ट बनाएं।
  • पेस्ट में गुलाब जल मिलाकर गाढ़ा मिश्रण तैयार करें।
  • अगर त्वचा ड्राय है तो 1 चम्मच शहद और अगर डल है तो 1 चम्मच दही मिलाएं।
  • सभी सामग्री को अच्छे से मिला लें ताकि स्मूद और क्रीमी पेस्ट तैयार हो।

 
Rose Day 2026 homemade rose face pack benefits in hindi
लगाने का तरीका - फोटो : Adobe stock
लगाने का तरीका
 
  • चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धोकर साफ करें।
  • तैयार गुलाब फेस पैक को धीरे-धीरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
  • आंखों के आसपास संवेदनशील त्वचा पर ध्यान दें, सीधे आंखों में न लगाएं।
  • पैक को 15-20 मिनट तक सूखने दें।
  • समय पूरा होने पर ठंडे पानी से हल्के हाथों से धो लें।
  •  धोने के बाद हल्का मॉइस्चराइज़र या गुलाब जल स्प्रे करें।

 
विज्ञापन
Rose Day 2026 homemade rose face pack benefits in hindi
बरतें क्या सावधानियां - फोटो : Adobe stock
बरतें क्या सावधानियां 
 
  •  हमेशा ताजे गुलाब की पंखुड़ियों का ही इस्तेमाल करें, ड्राई या फफूंदी लगी पंखुड़ियां न लें।
  •  किसी भी नए फेस पैक को पहले कोहनियों के अंदर हिस्से पर टेस्ट करें ताकि एलर्जी का पता चल सके।
  • आंखों और होंठों के पास पैक न लगाएं।
  •  संवेदनशील या रूखी त्वचा के लिए शहद और दही का संतुलन बनाए रखें।
  •  सप्ताह में 2-3 बार से ज्यादा न लगाएं, ज्यादा उपयोग से त्वचा पर रेडनेस या सूखापन हो सकता है।

 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed