{"_id":"62f48fe226ea313ec9585107","slug":"vaani-kapoor-bold-saree-look-check-out-shamshera-actress-vaani-kapoor-latest-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vaani Kapoor Saree Look: साड़ी में दिखा वाणी कपूर का बोल्ड लुक, देखें अभिनेत्री की तस्वीरें","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Vaani Kapoor Saree Look: साड़ी में दिखा वाणी कपूर का बोल्ड लुक, देखें अभिनेत्री की तस्वीरें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Thu, 11 Aug 2022 04:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
वानी कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Vaani Kapoor Saree Look: इन दिनों बॉलीवुड की बोल्ड और खूबसूरत अभिनेत्री वाणी कपूर अपनी फिल्म शमशेरा को लेकर चर्चा में हैं। रणबीर कपूर के साथ वाणी कपूर की केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आ रही है लेकिन फिल्म से ज्यादा फिल्म के प्रमोशन के दौरान वाणी कपूर चर्चा में रहीं, जब उन्हें कई मौकों पर बहुत ही खूबसूरत अंदाज में स्पॉट किया गया। वैसे तो वाणी कपूर बहुत बोल्ड और स्टाइलिश हैं। उनका वेस्टर्न आउटफिट स्टाइल दर्शकों के बीच सुर्खियों में रहता है लेकिन वाणी कपूर का देसी अंदाज भी कम नहीं। हाल ही में वाणी कपूर की कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह परंपरागत भारतीय परिधानों में नजर आ रही हैं। साड़ी से लेकर सूट और लहंगे में वाणी कपूर के लुक की तारीफ हो रही है। खास बात ये है कि साड़ी जैसे परंपरागत परिधान में भी बोल्ड और स्टाइलिश दिखने का हुनर वाणी को बखूबी आता है। यहां एक्ट्रेस वाणी कपूर की कुछ साड़ी लुक में तस्वीरें दी गई हैं, जो फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।
Trending Videos
2 of 6
वाणी कपूर का साड़ी लुक
- फोटो : instagram/_vaanikapoor_
हाल ही में वाणी कपूर रणबीर कपूर के साथ इस ऑलिव ग्रीन साड़ी में नजर आई थीं। इस साड़ी की कीमत 55 हजार रुपये बताई जा रही है। अर्पिता मेहता के लेबल की इस प्लेन रफल साड़ी में वाणी कपूर बहुत आकर्षक लग रही हैं। वाणी ने ऑलिव ग्रीन साड़ी पर मैचिंग ब्लाउज पहना है। उनके ब्लाउज में रफल डीटेलिंग और स्ट्रैपी स्टाइल के कारण वाणी अधिक प्रभावी नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
वाणी कपूर का साड़ी लुक
- फोटो : instagram/_vaanikapoor_
शमशेरा के प्रमोशन के दौरान वाणी कपूर इस खूबसूरत सफेद रंग की साड़ी में नजर आईं। वाणी का यह साड़ी लुक उन्हें काफी क्लासी लुक दे रहा है। सफेद रंग की इस प्लेन साड़ी के बॉर्डर में एम्ब्रायडरी की लेस लगी हुई है। अपने ट्रेडिशनल लुक को माॅर्डर और बोल्ड टच देने के लिए वाणी कपूर ने डीप नेक ब्रालेट ब्लाउज को टीमअप किया है।
4 of 6
वाणी कपूर का साड़ी लुक
- फोटो : instagram/_vaanikapoor_
वाणी कपूर की ये साड़ी मनीष मल्होत्रा कलेक्शन की है। इस लुक को पूरा करते हुए वाणी ने लाइट मेकअप पूरा किया और बालों में नीट बन हेयर स्टाइल ली है। एक्सेसरीज में वाणी ने छोटे इयररिंग्स को कैरी किया है, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
वाणी कपूर का साड़ी लुक
- फोटो : instagram/_vaanikapoor_
इसके पहले वाणी कपूर पीले रंग की साड़ी में भी नजर आ चुकी हैं। उनके इस साड़ी लुक को फैंस ने काफी पसंद किया। तस्वीर में देख सकते हैं कि वाणी ने पीले रंग की ऑर्गेंजा साड़ी पहनी हुई है। साड़ी के साथ मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज के जरिए वाणी ने खुद को स्टाइल किया है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।