सब्सक्राइब करें

Valentine Week: रोज डे से वैलेंटाइन डे तक, हर दिन पहनें अलग और खास रंग की ड्रेस

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 05 Feb 2025 02:04 PM IST
सार

अगर आप चाहते हैं कि वैलेंटाइन वीक में आपका लुक हर दिन अलग और स्पेशल लगे, तो हर दिन थीम के हिसाब से परफेक्ट ड्रेस कलर पहनें और अपने स्टाइल से अपने पार्टनर का दिल जीतें।

विज्ञापन
Valentine Week 2025 seven dress for Valentine Week celebration
रोज डे से वैलेंटाइन डे तक, हर दिन पहनें अलग और खास रंग की ड्रेस - फोटो : अमर उजाला

Valentine Week: वैलेंटाइन वीक सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि प्यार का पूरा हफ्ता होता है। 7 फरवरी से 14 फरवरी तक, हर दिन का एक खास मतलब और उसकी खास अहमियत होती है।



अगर आप अपने पार्टनर के लिए कुछ स्पेशल प्लान कर रहे हैं, तो हर दिन को अलग अंदाज में सेलिब्रेट करें और अपने रिश्ते को और भी मजबूत बनाएं। इस पूरे हफ्ते आप अलग-अलग रंग की ड्रेस पहनकर अपना खूबसूरत अंदाज दिखा सकती हैं। यहां हम आपको वैलेंटाइन वीक के आठ दिनों के लिए आठ रंगों के बारे में बताने जा रहे हैं। ऐसे में आप हर दिन एक अलग रंग कैरी कर सकती हैं। 

Trending Videos
Valentine Week 2025 seven dress for Valentine Week celebration
7 फरवरी - रोज डे - फोटो : instagram

7 फरवरी - रोज डे 

रोज डे के दिन आप गुलाबी रंग का आउटफिट कैरी कर सकती हैं। गुलाबी रंग काफी सॉफ्ट सा होता है, इसलिए आप रोज डे पर पिंक रंग की कोई ड्रेस कैरी कर सकती हैं। गुलाबी रंग की साड़ी भी आप चाहें तो कैरी कर सकती हैं। साड़ी भी आपके लुक में चार चांद लगाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Valentine Week 2025 seven dress for Valentine Week celebration
8 फरवरी - प्रपोज डे - फोटो : instagram

8 फरवरी - प्रपोज डे

प्रपोज डे का दिन हर प्रेमी जोड़े के लिए खास होता है। ऐसे में आप चाहें तो इस दिन पेस्टल रंगों का चयन कर सकती हैं। पेस्टल रंग में तस्वीरें काफी अच्छी आती हैं। पेस्टल रंग की ड्रेस आपको बाजार में आसानी से मिल भी जाएगी। इन पेस्टल रंगों में लैवेंडर और लाइलैक आजकल काफी ट्रेंड में हैं। 

Valentine Week 2025 seven dress for Valentine Week celebration
9 फरवरी-  चॉकलेट डे - फोटो : instagram

9 फरवरी-  चॉकलेट डे

चॉकलेट का रंग ब्राउन होता है, इसलिए इस खास दिन आप ब्राउन रंग का आउटफिट ही कैरी करें। ये रंग वॉर्मथ और विश्वसनीयता का प्रतीक है। ऐसे में आप चाहें तो चॉकलेट ब्राउन बॉडीकॉन ड्रेस कैरी करें। ये आपके लुक को खूबसूरत बनाएगी। 

विज्ञापन
Valentine Week 2025 seven dress for Valentine Week celebration
10 फरवरी – टेडी डे - फोटो : instagram

10 फरवरी – टेडी डे

टेडी डे के दिन आप ब्लू रंग के आउटफिट का चयन कर सकती हैं। नीला रंग भरोसे और स्थिरता का प्रतीक होता है। ऐसे मे आप चाहें तो नीले रंग की ड्रेस या फिर कॉ-ऑर्ड सेट कैरी कर सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed