सब्सक्राइब करें

स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार: तीन से पांच हजार रुपये में करते थे अनैतिक काम, कईं राज्यों से लाई गईं थी लड़कियां, पुलिस ने 21 लोग किए काबू

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 07 Jan 2022 08:49 PM IST
सार

दो स्पा सेंटरों में आपत्तिजनक हालत में कुछ लोग मिले थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 11 लड़कियों व 8 लोगों के साथ ही एक महिला और एक पुरुष मैनेजर को गिरफ्तार किया है। इन सभी के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Prostitution busted under the guise of spa centres in Bhiwani of Haryana
स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था अनैतिक धंधा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा के भिवानी शहर के पुराना बस स्टैंड स्थित क्राउन प्लाजा में चल रहे तीन स्पा सेंटरों पर शुक्रवार दोपहर को महिला पुलिस थाना व सीआईए द्वितीय की टीम ने छापा मारा। इस दौरान टीम को दो स्पा सेंटरों में 8 ग्राहकों के साथ 11 लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिलीं। पुलिस ने 11 लड़कियों, 8 ग्राहकों के साथ ही दो मैनेजर गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस की पूरी कार्रवाई के दौरान क्राउन प्लाजा में तमाशबीन लोगों की भीड़ जुटी, जिस कारण पकड़ी गईं युवतियों व लोगों को ले जाने के दौरान भी पुलिस को काफी परेशानी हुई। 



क्राउन प्लाजा के द्वितीय तल पर बने स्पा सेंटरों पर शुक्रवार दोपहर को भिवानी महिला पुलिस थाना एसएचओ धर्मली देवी व सीआईए द्वितीय टीम इंचार्ज नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा। इस दौरान पुलिस अपने साथ एक बस भी लेकर पहुंची थी। पुलिस को यहां पर स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार कराने की शिकायतें मिल रही थीं। इसको लेकर पुलिस ने कार्रवाई कर दी। टीम ने स्पा सेंटरों के अंदर दाखिल होकर वहां बने केबिन जांचे। महिला पुलिस कर्मचारियों को कई केबिनों के अंदर कुछ लोग वहां मौजूद लड़कियों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले। टीम ने वहां से कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया। जानकारी के अनुसार लड़कियों को दिल्ली, कोलकाता, उत्तराखंड, नोएडा, झारखंड से देह व्यापार के लिए लाया गया था।

Prostitution busted under the guise of spa centres in Bhiwani of Haryana
स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था अनैतिक धंधा, पुलिस ने किया भंडाफोड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

स्पा सेंटरों की आड़ देह व्यापार, पड़ोसी भी परेशान
मसाज के नाम पर स्पा सेंटरों में देह व्यापार कराया जा रहा है। मसाज के लिए ग्राहकों से मात्र सात सौ से एक हजार शुल्क लिया जा रहा है। वहीं, देह व्यापार के लिए तीन से पांच हजार रुपये। क्राउन प्लाजा में चल रहे इस अनैतिक धंधे से पड़ोसी दुकानदार भी परेशान थे। पुलिस ने छापा मारकर 11 लड़कियों, 8 ग्राहकों और दो मैनेजरों को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली, कोलकाता, उत्तराखंड, नोएडा, झारखंड से लाई गई थीं लड़कियां
स्पा संचालक ग्राहकों को लुभाने के लिए दिल्ली, कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के अन्य जिलों, नोएडा, झारखंड, उत्तराखंड से लड़कियां लेकर आए थे। अनैतिक धंधा पिछले काफी अर्से से चल रहा था। शिकायतों के बाद शुक्रवार दोपहर बाद महिला थाना पुलिस के साथ सीआईए की टीम ने संयुक्त रूप से इन मसाज सेंटरों पर छापा मारा। एक के बाद एक दो मसाज सेंटरों के अंदर आपत्तिजनक हालत में 11 लड़कियों के साथ 8 लोगों को दबोचा गया। इनमें से कुछ लोग तो अधेड़ उम्र के थे। 

क्राउन प्लाजा के द्वितीय तल की दुकानों में कुछ ब्यूटी पार्लर और मसाज सेंटर खुले हैं। हालांकि मसाज सेंटर संचालकों ने इसे चलाने का लाइसेंस भी लिया हुआ है। मगर मसाज के लाइसेंस पर बाहर से लाई गई लड़कियों से देह व्यापार भी कराया जा रहा था। जिसके लिए ग्राहकों से दो से पांच हजार रुपये तक वसूले जा रहे थे। पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि स्पा सेंटरों में दिल्ली, कोलकाता, उत्तराखंड, झारखंड और नोएडा के अलावा अन्य प्रदेशों से भी यहां लड़कियां अनैतिक धंधे के लिए लाई गई थीं। इन लड़कियों को यहां अनैतिक धंधे के लिए अलग से पैसे भी मिलते थे।

Prostitution busted under the guise of spa centres in Bhiwani of Haryana
स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था अनैतिक धंधा, पुलिस ने किया भंडाफोड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नियमों का भी नहीं रखा ध्यान
स्पा सेंटरों में नियमों से भी खिलवाड़ हो रहा था, क्योंकि इनके अंदर सीसीटीवी कैमरे तक नहीं थे, जबकि मसाज करने वालों पर भी कोई अनुभव या फिर सर्टिफिकेट तक नहीं मिला। इस तरह की जांच पहले भी हो चुकी थी, लेकिन अनियमितता उजागर होने के बावजूद भी इन पर कार्रवाई नहीं हुई। मसाज करने वालों के पास भी सर्टिफिकेट जरूरी है, इसके बिना कोई भी पुरुष या महिला मसाज नहीं कर सकता है। इसके अलावा मसाज सेंटर के अंदर कोविड नियमों का पालन भी जरूरी है। कोविड के लिहाज से भी यहां कोई नियम पालन नजर नहीं आया।

स्काई और पेरिस स्पा में चल रहा था अनैतिक धंधा
क्राउन प्लाजा की दुकानों में खुले स्काई स्पा और पेरिस स्पा के अंदर अनैतिक धंधा बाहर से लाई गई लड़कियों से कराया जा रहा था। पुलिस ने इन दोनों के अंदर से 12 लड़कियां (एक महिला मैनेजर) व नौ लोगों (एक पुरुष मेनेजर) को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच की सूई अब स्पा के मालिकों पर भी घूम रही है। पुलिस पूछताछ में इनकी भूमिका उजागर होने के बाद इनके गिरेबान तक भी पुलिस पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Prostitution busted under the guise of spa centres in Bhiwani of Haryana
कार्रवाई के दौरान वीडियो बनाते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उमड़ी भीड़, वीडियो बनाने में जुटे लोग
दिनदहाड़े मसाज सेंटरों के अंदर चल रहे अनैतिक धंधे की सूचना के बाद क्राउन प्लाजा कॉम्प्लेक्स के आसपास भी सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। हर कोई इस कार्रवाई को अपने फोन में कैद करने के लिए वीडियो बनाने और फोटो खींचने में जुट गया। पुलिस की इस कार्रवाई के वीडियो भी चंद मिनटों में ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

जिला निरीक्षक, महिला पुलिस थाना और सीआईए टीम की संयुक्त कार्रवाई
जिला निरीक्षक सरोज, महिला पुलिस थाना एसएचओ धर्मली देवी और सीआईए द्वितीय के इंचार्ज नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम संयुक्त टीमों ने एक साथ कार्रवाई की। तीन स्पा सेंटरों के अंदर महिला पुलिस कर्मियों के साथ पुलिस एक ही समय में दाखिल हुई। जिसमें दो स्पा सेंटरों में गंदा खेल उजागर हो गया।
विज्ञापन
Prostitution busted under the guise of spa centres in Bhiwani of Haryana
आरोपियों को पकड़कर ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देह व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज, मालिकों की भूमिका भी होगी जांच

स्पा सेंटरों के अंदर आपत्तिजनक हालत में मिलीं 11 लड़कियों, एक महिला मैनेजर व 8 लोगों और एक पुरुष मैनेजर के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत सिविल लाइन पुलिस थाने में केस दर्ज हुआ है। महिला पुलिस थाना व सीआईए टीम ने यह कार्रवाई की।  स्काई स्पा व पेरिस स्पा सेंटर में अनैतिक काम हो रहा था। लड़कियां बाहर से लाई गई थीं। पुलिस पूछताछ कर रही है। स्पा सेंटर चलाने वालों की भूमिका भी उजागर हुई तो उन पर भी कार्रवाई होगी। पकड़ी गई सभी लड़कियां बाहर से लाई गई हैं। जिन्हें सिर्फ इसी कार्य के लिए यहां लाया गया है। - नरेंद्र सिंह, इंचार्ज सीआईए द्वितीय टीम भिवानी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed