{"_id":"6a7dee85e48f69a216074f67","slug":"crane-overturns-in-panchkula-two-people-die-after-falling-from-fourth-floor-along-with-generator-2026-08-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैमरे में कैद मौत: क्रेन पलटी, जनरेटर समेत चौथी मंजिल से गिरे दो लोगों की मौत; एक बिहार तो दूसरा था हिमाचल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैमरे में कैद मौत: क्रेन पलटी, जनरेटर समेत चौथी मंजिल से गिरे दो लोगों की मौत; एक बिहार तो दूसरा था हिमाचल से
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Published by: विकास कुमार
Updated Thu, 13 Aug 2026 10:16 PM IST
सार
हादसा इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 के प्लॉट नंबर-310 में शाम करीब साढ़े तीन बजे हुआ। मिलीएम्स इंजीनियर सॉल्यूशंस कंपनी इस प्लॉट पर दूसरी मंजिल पर स्थित है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाहर से लाए गए भारी जनरेटर को क्रेन की सहायता से कंपनी की चौथी मंजिल छत पर स्थापित किया जाना था। इसी दौरान दोनों कर्मचारी जनरेटर के ऊपर बैठकर उसके साथ ऊपर जा रहे थे।
विज्ञापन
1 of 7
चौथी मंजिल से जनरेट संग गिरे दो मजदूर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंजाब के पंचकूला स्थित इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में वीरवार शाम एक दर्दनाक औद्योगिक हादसे में दो कर्मचारियों की जान चली गई। मिलीएम्स इंजीनियर सॉल्यूशंस कंपनी की चौथी मंजिल पर छत पर जनरेटर स्थापित करने के दौरान क्रेन का संतुलन बिगड़ गया और जनरेटर के ऊपर बैठे दो कर्मचारी उसके साथ नीचे आ गिरे। गंभीर रूप से घायल दोनों कर्मचारियों को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे ने औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
2 of 7
मृत मजदूर
- फोटो : अमर उजाला
मरने वाले मजदूर एक बिहार तो दूसरी हिमाचल का
मृतकों की पहचान मनीष निवासी बिहार और नवीन निवासी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। हादसा इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 के प्लॉट नंबर-310 में शाम करीब साढ़े तीन बजे हुआ। मिलीएम्स इंजीनियर सॉल्यूशंस कंपनी इस प्लॉट पर दूसरी मंजिल पर स्थित है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाहर से लाए गए भारी जनरेटर को क्रेन की सहायता से कंपनी की चौथी मंजिल छत पर स्थापित किया जाना था। इसी दौरान दोनों कर्मचारी जनरेटर के ऊपर बैठकर उसके साथ ऊपर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऊंचाई पर पहुंचने से पहले ही क्रेन का संतुलन बिगड़ गया और पूरी मशीनरी नीचे आ गिरी।
3 of 7
गिरे हुए खंभे
- फोटो : अमर उजाला
बिजली के तारों से टकराया जनरेटर
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों कर्मचारियों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। जनरेटर नीचे गिरते हुए बिजली की तारों से टकराया, जिससे एक बिजली का खंभा भी क्षतिग्रस्त हो गया और क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। गनीमत रही कि नीचे से गुजर रहे अन्य लोग इसकी चपेट में नहीं आए अन्यथा हादसा और भी भयावह हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
जनरेटर को लेकर जाती क्रेन
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा
घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरा हादसा रिकॉर्ड हुआ है। फुटेज में जनरेटर के साथ दोनों कर्मचारियों को नीचे गिरते देखा जा सकता है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को जांच का अहम हिस्सा बनाया है। फुटेज से यह स्पष्ट हो सकेगा कि जनरेटर को किस तरीके से उठाया जा रहा था, कर्मचारी किस स्थिति में बैठे थे और आखिर क्रेन का संतुलन क्यों बिगड़ा।
विज्ञापन
5 of 7
पलटा हुआ क्रेन
- फोटो : अमर उजाला
सवाल : क्या कर्मचारियों को जनरेटर पर बैठाकर उठाना सुरक्षित था?
हादसे के बाद सबसे गंभीर सवाल यह उठ रहा है कि क्या कर्मचारियों को जनरेटर के ऊपर बैठाकर क्रेन से चौथी मंजिल तक ले जाना निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप था। औद्योगिक सुरक्षा नियमों के तहत क्रेन का उपयोग भार उठाने के लिए किया जाता है न कि कर्मचारियों को ऊपर पहुंचाने के लिए। ऐसे में जांच एजेंसियां देखेंगी कि मौके पर सुरक्षा अधिकारी मौजूद था या नहीं और कार्य की निगरानी किस स्तर पर हो रही थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।