सब्सक्राइब करें

Video: रामपाल महाराज 11 साल बाद जेल से बरी, स्वागत में एक KM तक भक्तों की भीड़; कई ने कर दी भगवान से तुलना

संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना। Published by: विकास कुमार Updated Fri, 10 Apr 2026 11:07 PM IST
सार

रामपाल के भतीजे युद्धवीर ने कहा कि आज का दिन उनके लिए किसी दिवाली से कम नहीं है। गांव धनाना सहित आसपास के कई गांवों में लोग खुशी मना रहे हैं।

विज्ञापन
Rampal Maharaj Arrives in Village Dhanana on Bail After 11 Years Followers Gather to Welcome Him
जेल से बाहर आए सतपाल महाराज - फोटो : अमर उजाला

सतलोक आश्रम प्रमुख रामपाल महाराज अपने पैतृक गांव धनाना स्थित सतलोक आश्रम पहुंच गए। हिसार की सेंट्रल जेल से निकलने के बाद उनका काफिला सीधे गोहाना की ओर रवाना हुआ। 


 

Trending Videos
Rampal Maharaj Arrives in Village Dhanana on Bail After 11 Years Followers Gather to Welcome Him
सतपाल महाराज - फोटो : अमर उजाला

एक किलोमीटर तक स्वागत में जुटे लोग
रामपाल के गांव पहुंचने से पहले ही उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में अनुयायी सड़क के दोनों ओर खड़े दिखाई दिए। गांव धनाना में विशेष तैयारियां की गई हैं। कई लोग ट्रैक्टर लेकर काफिले के साथ करीब एक किलोमीटर पहले से ही स्वागत के लिए जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rampal Maharaj Arrives in Village Dhanana on Bail After 11 Years Followers Gather to Welcome Him
सतपाल महाराज - फोटो : अमर उजाला

देशद्रोह के मामले में मिली जमानत
बताया जा रहा है कि करीब 11 साल बाद रामपाल को देशद्रोह के मामले में हाई कोर्ट से जमानत मिली है। वर्ष 2014 में बरवाला स्थित सतलोक आश्रम में हुई छह अनुयायियों की मौत के मामले और देशद्रोह के केस में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

Rampal Maharaj Arrives in Village Dhanana on Bail After 11 Years Followers Gather to Welcome Him
सतपाल महाराज के स्वागत में पहुंचे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

आज का दिन दिवाली से कम नहीं
रामपाल के भतीजे युद्धवीर ने कहा कि आज का दिन उनके लिए किसी दिवाली से कम नहीं है। गांव धनाना सहित आसपास के कई गांवों में लोग खुशी मना रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज गांव में जगह-जगह घी के दीपक जलाकर खुशियां मनाई जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed