Comedy Jokes: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में किसी भी समय हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ जोक्स और मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
Comedy Jokes: रिश्तेदार- और बेटा पढ़ाई कैसी चल रही है तुम्हारी? टप्पू ने दिया झन्नाटेदार जवाब
Comedy Jokes: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बेहद कम उम्र में ही तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसका सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप ऐसे माहौल में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए।
रिश्तेदार- और बेटा पढ़ाई कैसी चल रही है तुम्हारी?
टप्पू - अंकल, चलते-चलते बहुत दूर निकल गई है मुझसे
टीचर- आज मैं Noun पढ़ाऊंगी! पप्पू तुम खड़े हो जाओ...
पप्पू- जी मैडम...
टीचर- लड़की सबसे हंस के बात करती है, इसमें लड़की क्या है?
पप्पू- जी लड़की बिगड़ी हुई है, सबसे सेटिंग करना चाहती है...!!!
Desi Chutkule: लड़की- प्यार अंधा होता है, लड़के ने दिया गजब का जवाब
गर्लफ्रेंड- जानू, मेरे सिर में बहुत दर्द है।
बॉयफ्रेंड ने लड़की के सिर को चूमते हुए पूछा- अब सही हुआ?
गर्लफ्रेंड - हां, अब बिल्कुल सही हो गया।
पास में ही खड़ा एक डॉक्टर मन ही मन में भुनभुनाते हुए - लानत है मेरी MBBS की डिग्री पर।
Funny Jokes: पत्नी- गजल और भाषण में क्या अंतर होता है? पति का जवाब सुनकर हो गई आगबबूला
चिंटू ने कंडक्टर से पूछा- आप कितने घंटे बस में रहते हो?
कंडक्टर- जी 24 घंटे।
चिंटू- वो कैसे?
कंडक्टर- देखिये, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं।
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)