सब्सक्राइब करें

Hindi Jokes: भाभी से देवर- कहते हैं इश्क में नींद और उड़ जाती है, फिर जो हुआ पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 15 May 2026 11:53 AM IST
सार

Comedy Jokes: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना बहुत जरूरी है। ऐसे में जोक्स माहौल को खुशनुमा बनाने में काफी मददगार साबित होते हैं।

विज्ञापन
Devar bhabhi hindi jokes pati patni comedy jokes Jija Sali new chutkule whatsapp funny jokes
देवर-भाभी जोक्स - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala

Funny Jokes In Hindi: जिंदगी में हंसना और हंसाना बहुत जरूरी होता है। अगर आप अंदर से खुश हैं तो आप काफी अच्छा महसूस करते हैं और इस लिहाज से जोक्स गुदगुदाने में अहम भूमिका निभाते हैं। पढ़िए ऐसे ही कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। 


 

देवर- कहते हैं, इश्क में नींद और चेन उड़ जाता है
भाभी- फिर
देवर- नींद का तो कोई नहीं, 
पर चेन लेकर उड़ गई, पूरे दो तोले की थी भाई.....


भाभी- असली गर्लफ्रेंड कैसी होती है?
देवर- असली गर्लफ्रेंड वहीं होती है,
जो साथ बैठकर बीड़ी पी ले,
पिज्जा तो सभी खा लेते हैं.......
Trending Videos
Devar bhabhi hindi jokes pati patni comedy jokes Jija Sali new chutkule whatsapp funny jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- मैं तुम्हें सात जन्मों तक चाहूंगी,
मुझे सोने का हार दिलवा दो
पति- हार के साथ कंगन भी दिलवा दूंगा,
लेकिन बात इसी जन्म तक रहने दो.......
विज्ञापन
विज्ञापन
Devar bhabhi hindi jokes pati patni comedy jokes Jija Sali new chutkule whatsapp funny jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू को एक साधु बाबा मिले
पप्पू- कैसे हैं बाबाजी?
बाबाजी- हम तो साधु हैं बेटा, हमारा राम जैसे रखता है
हम वैसे ही रहते हैं, तुम तो सुखी हो न बच्चा
पप्पू- हम तो सांसारिक लोग हैं बाबाजी,
हमारी सीता हमें जैसे रखती है, हम वैसे ही रहते हैं......

Jokes In Hindi: प्यार में धोखा मिलने को लेकर गप्पू ने पप्पू को सुनाई ऐसी शायरी, पढ़कर आप भी कहेंगे वाह

Hindi Chutkule: पत्नी के जन्मदिन गिफ्ट को लेकर गप्पू ने पप्पू से कही ऐसी बात, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
Devar bhabhi hindi jokes pati patni comedy jokes Jija Sali new chutkule whatsapp funny jokes
वायरल जोक्स - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
पप्पू- सूर्यास्त के बाद अपनी पत्नी से नहीं लड़ना चाहिए
गप्पू- क्यों?
पप्पू- क्योंकि वेदों के अनुसार सूर्यास्त के बाद असुरी ताकत 
दुगनी हो जाती है......


पप्पू तांत्रिक की खूबसूरत सेक्रेटरी का हाथ पकड़कर बोला-
आपका प्लान क्या है?
सेक्रेटरी- शादी से लेकर विदाई
पप्पू- बस..बस..मतलब पटी-पटाई हो
सेक्रेटरी पप्पू के गाल पर थप्पड़ मारकर बोली-
बाबा की सर्विस है, इडियट......
विज्ञापन
Devar bhabhi hindi jokes pati patni comedy jokes Jija Sali new chutkule whatsapp funny jokes
गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड जोक्स - फोटो : freepik
लड़की- मैने तुम्हारे लिए व्रत रखा है
लड़का- कुछ खाया?
लड़की- हां जी
लड़का- क्या?
लड़की- वही जो व्रत में खाते हैं,
केला, सेब, अनार, मूंगफली, फ्रुट क्रीम
साबूदाने के पापड़, कुट्टू की पूरी, खीरा
लड़का- बेबी तुम तो बहुत सख्त व्रत रख रही हो 
और कुछ खाने की इच्छा है?
ध्यान रखना कहीं कमजोरी न आ जाए.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed