सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Hindi Jokes: अपनी बीमारी को लेकर डॉक्टर के पास गया गोलू, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Tue, 21 Apr 2026 12:54 PM IST
सार

Jokes In Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है।

विज्ञापन
Funny chutkule husband wife viral comedy jokes whatsapp latest jokes doctor patient jokes in hindi
जोक्स का खजाना - फोटो : adobe stock

Funny Jokes In Hindi: जीवन से तनाव को दूर करने और जिंदगी की सभी परेशानियों को खत्म करने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे।



गोलू अपनी बीमारी लेकर डॉक्टर के पास गया
डॉक्टर- आपकी बीमारी की सही वजह,
मेरी समझ में नहीं आ रही है,
हो सकता है दारू पीने की वजह से ऐसा हो रहा हो
गोलू- कोई बात नहीं डॉक्टर साहब,
जब आपकी उतर जाएगी तो मैं दोबारा आ जाऊंगा......

Trending Videos
Funny chutkule husband wife viral comedy jokes whatsapp latest jokes doctor patient jokes in hindi
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
सुरेश एक होटल में जाकर मैनेजर से बोला-
आपके होटल में सफाई बहुत ध्यानपूर्वक की जाती है
होटल मैनेजर खुश होकर- धन्यवाद,
वैसे आपको किस बात से एहसास हुआ?
सुरेश- जब किसी ने होटल में घुसते ही,
मेरी जेब की सफाई कर दी.....


संजू- मैं यहां नहीं रहूंगा, इतना छोटा सा कमरा
ना तो कोई खिड़की है और ना बाथरूम
मुझे मेरे पैसे वापस चाहिए
वेटर- लेकिन सर ये तो
संजू- नहीं-नहीं, मुझे पैसे वापस दे दो
वेटर- अबे गंवार ऊपर रूम में तो चल, यह तो लिफ्ट है......
विज्ञापन
विज्ञापन
Funny chutkule husband wife viral comedy jokes whatsapp latest jokes doctor patient jokes in hindi
फनी जोक्स - फोटो : freepik
बब्लू- बेकार ही लोग कहते हैं कि पत्नियां,
अपनी गलती नहीं मानती है
डब्लू- अच्छा, तुम्हारी पत्नी क्या कहती है?
बब्लू-  कहती है, गलती हो गई तुमसे शादी करके.......

Jokes: शादी के वक्त दूल्हे को अकेले घोड़ी पर क्यों बिठाया जाता है? भाभी का जवाब सुनकर देवर की बोलती बंद हो गई

Funny Chutkule: अरैंज और लव मैरिज में क्या अंतर होता है? पति का जवाब सुनकर बीवी के होश उड़ गए
Funny chutkule husband wife viral comedy jokes whatsapp latest jokes doctor patient jokes in hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
एक बार एक बादशाह ने खुशी में सभी कैदी रिहा कर दिए 
उन कैदियों में बादशाह ने एक बहुत ही बुजुर्ग कैदी को देखा और बोला-
तुम कब से कैद में हो?
बुजुर्ग- आप के अब्बा के दौर से
ये सुनकर बादशाह की आंखों में आंसू आ गये और कहा-
इस बुजुर्ग को दुबारा कैद में डाल दो, ये अब्बा की निशानी है......


चिंटू मेडिकल स्टोर पर जाकर दुकानदार से बोला-
जहर दे दो भाई
दुकानदार- बिना पर्ची के नहीं मिल सकता
चिंटू- पर्ची तो नहीं है, शादी का कार्ड है
शादी का कार्ड देखकर दुकानदार बोला-
बस कर पगले अब रुलाएगा क्या,
बता बड़ी बोतल दूं या छोटी......
विज्ञापन
Funny chutkule husband wife viral comedy jokes whatsapp latest jokes doctor patient jokes in hindi
फनी जोक्स - फोटो : freepik
साली- जीजा जी, एक मजेदार जबरदस्त सी
शायरी सुनाइए
जीजा- तुम्हारी दीदी की मांग भरने की सजा,
कुछ इस कदर पा रहा हूं
कि मांग पूरी करते-करते मांग के खा रहा हूं.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed