सब्सक्राइब करें

Funny Chutkule: पुलिस- तुम्हे अपनी सफाई में कुछ कहना है? चोर का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 01 Jun 2026 08:34 PM IST
सार

Hindi Jokes: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है।

विज्ञापन
Funny chutkule in hindi chor police hindi jokes whatsapp new jokes social media viral jokes comedy jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला

Today Funny Hindi Jokes: वर्तमान समय में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हर दिन हंसते हैं, तो मानसिक तनाव और कई बीमारियां हमसे दूर रहती हैं। इसलिए कोशिश करें आप हर दिन खुलकर हंसे और मुस्कुराएं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ जोक्स (Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। आप इन जोक्स को पढ़कर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....



एक चोर चोरी करने गया
तिजोरी पर लिखा था- तोड़ने की जरुरत नहीं
बटन दबाते ही पुलिस आ गई
पुलिस- तुम्हे अपनी सफाई में कुछ कहना है? 
चोर- मां कसम, आज इंसानियत पर से भरोसा उठ गया.....


जेलर- सुना है तुम शायर हो…कुछ सुनाओ फिर
कैदी- गम-ए-उल्फत में जो कट रही जिंदगी हमारी,
जिस दिन जमानत हुई, समझ लो जिंदगी खत्म तुम्हारी…...

Funny chutkule in hindi chor police hindi jokes whatsapp new jokes social media viral jokes comedy jokes
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक बाबा ने घर के अंदर आवाज लगाई,
बहन रोटी दे दो, बाबा भूखा है
अंदर से आवाज आई,
तेरी बहन मायके गयी है,
आज तेरा जीजा भी भूखा है.....
Trending Videos
Funny chutkule in hindi chor police hindi jokes whatsapp new jokes social media viral jokes comedy jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
टीचर- हमारी मातृभाषा है, पितृभाषा क्यों नहीं?
चिंटू- क्योंकि माताजी ने पिताजी को कभी बोलने ही 
नहीं दिया.....

Jokes In Hindi: पिंकी ने टीचर से की क्लास के लड़कों की शिकायत, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Jokes: लड़के ने लड़की को सुनाई ऐसी शायरी, पढ़कर पेट पकड़कर हंसेगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन
Funny chutkule in hindi chor police hindi jokes whatsapp new jokes social media viral jokes comedy jokes
मजेदार जोक्स - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
पत्नी- सुनो जी, आपको नहीं लगता भगवान ने
मुझे फुर्सत में बनाया होगा
पति- फालतू के काम फुर्सत में ही होते हैं
उसके बाद पति की हुई जमकर कुटाई.....


पति- मेरी 2 हजार के नोटों वाली गड्डी नहीं मिल रही,
उस पर लाल रंग का रबड़ बैंड चढ़ा था
पत्नी- ये लो लाल रंग का रबड़ बैंड
आप भी मरे जा रहे हो रबड़ बैंड के लिए......
विज्ञापन
Funny chutkule in hindi chor police hindi jokes whatsapp new jokes social media viral jokes comedy jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
मरीज- उम्र लंबी करने की कोई दवाई बताइए 
डॉक्टर- शादी कर लो तुम
मरीज- इससे उम्र लंबी हो जाएगी क्या?
डॉक्टर- नहीं, पर इससे दो फायदे जरुर होंगे
एक तो लंबी जिंदगी की चाहत खत्म हो जाएगी और 
दूसरा जो बची खुची जिंदगी होगी, वो लंबी लगने लगेगी.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed