Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वायरल जोक्स: डॉक्टर की सलाह सुनकर मरीज ने कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Fri, 13 Nov 2026 12:15 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 13 Nov 2026 12:15 PM IST
सार

Viral Jokes: डॉक्टर और मरीज के बीच होने वाली बातचीत कभी-कभी बेहद मजेदार हो जाती है। बीमारी की चर्चा के बीच मरीजों के ऐसे जवाब माहौल को हल्का कर देते हैं। उम्मीद है कि ये जोक्स पढ़कर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ गई होगी।
 

विज्ञापन
Funny Doctor and Patient Jokes That Will Make You Laugh goes Viral on Internet
हिंदी जोक्स - फोटो : Adobe Stock

जिंदगी में छोटी-छोटी खुशियां ही हमारे दिन को खास बनाती हैं। कभी सुबह की अच्छी शुरुआत, कभी दोस्तों के साथ गपशप, तो कभी परिवार के बीच बैठकर हंसने का मौका मिल जाए तो दिन बन जाता है। वैसे ही कई बार डॉक्टर के पास जाने का अनुभव भी सिर्फ दवा और जांच तक सीमित नहीं रहता। मरीज अपनी परेशानी बताने पहुंचते हैं, लेकिन बातचीत के दौरान कुछ ऐसे मजेदार सवाल-जवाब हो जाते हैं कि गंभीर माहौल में भी हंसी छूट जाती है। डॉक्टर की समझदारी और मरीजों के अनोखे जवाब कई बार ऐसा माहौल बना देते हैं, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं होती। तो चलिए, आज पढ़ते हैं डॉक्टर और पेशेंट के कुछ ऐसे ही मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़कर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।




पेशेंट - डॉक्टर साहब, मुझे लगता है कि मेरी याददाश्त बहुत तेज हो गई है।
डॉक्टर - ऐसा कैसे पता चला?
पेशेंट - आप ही बताइए, मैं यहां किसलिए आया था?

Trending Videos
Funny Doctor and Patient Jokes That Will Make You Laugh goes Viral on Internet
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Amar Ujala

डॉक्टर - आपको आराम की बहुत जरूरत है। कुछ दिन काम से दूर रहिए।
पेशेंट - डॉक्टर साहब, इसकी दवा भी लिख दीजिए।
डॉक्टर - आराम करने के लिए दवा की क्या जरूरत है?
पेशेंट - घर पर सबको कैसे समझाऊंगा कि डॉक्टर ने काम न करने को कहा है!

Funny Doctor and Patient Jokes That Will Make You Laugh goes Viral on Internet
जोक्स का खजाना - फोटो : Adoeb Stock

पेशेंट - डॉक्टर साहब, मुझे सीढ़ियां चढ़ते समय बहुत थकान होती है।
डॉक्टर - तो लिफ्ट का इस्तेमाल किया कीजिए।
पेशेंट - करता हूं, लेकिन लिफ्ट तक पहुंचने के लिए भी तो सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं!

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Doctor and Patient Jokes That Will Make You Laugh goes Viral on Internet
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik

डॉक्टर - आप रोज कितनी देर टहलते हैं?
पेशेंट - करीब आधा घंटा।
डॉक्टर - बहुत अच्छी बात है। कहां टहलते हैं?
पेशेंट - घर में ही, जब मेरी पत्नी कुछ मंगाने के लिए आवाज लगाती है।

विज्ञापन
Funny Doctor and Patient Jokes That Will Make You Laugh goes Viral on Internet
फनी जोक्स - फोटो : Freepik/Amar Ujala

पेशेंट - डॉक्टर साहब, मुझे मीठा खाने की बहुत इच्छा होती है।
डॉक्टर - तो मीठा कम खाइए।
पेशेंट - कोशिश तो करता हूं, लेकिन मिठाई की दुकान के सामने से गुजरते हुए मेरी इच्छाशक्ति छुट्टी पर चली जाती है।

 

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed