Funny Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार में एक साथ बैठकर बात करने के लिए वक्त नहीं है। ऐसे में इंसान को हंसते रहना चाहिए जिसकी वजह से वह तनाव मुक्त रहे। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले (Jokes in Hindi, Chutkule) मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे वायरल जोक्स लेकर आए हैं जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे।
Funny Jokes: इन वायरल जोक्स को पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
Funny Jokes: हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीजा- तुम मेरी फिल्म में काम करोगी?
साली- पर सीन क्या है?
जीजा- तुम्हें धीरे-धीरे पानी में जाना है।
साली- ओह वाऊ, पर फिल्म का नाम क्या है?
जीजा- गई भैंस पानी में।
मिंटू- हम पति-पत्नी तमिल सीखना चाहते हैं!
पिंटू- वो क्यों?
मिंटू- हमने एक तमिल बच्चा गोद लिया है! हम सोचते हैं जब वो बोलने लगे... उससे पहले पहले हम तमिल सीख लें!
टीचर ने साइंस लैब में अपनी जेब से एक सिक्का निकाला और एसिड में डाला
टीचर - बताओ ये सिक्का घुल जाएगा या नहीं?
स्टूडेंट - सर नहीं घुलेगा
टीचर - शाबाश......लेकिन तुम्हें कैसे पता?
टीचर - सर एसिड में डालने से अगर सिक्का घुलता तो आप हमसे मांगते, अपनी जेब से नहीं निकालते।
Chutkule: पिंकी से टीचर- तुमने होमवर्क क्यों नहीं किया? वजह पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी
दादी और पोता आपस में बात करते हुए...
दादी- लगता है उस लड़की को लकवा हो गया है। देख कैसे उसका एक हाथ ऊपर हो रहा है और मुंह पिचका सा हो गया है।
पोता- दादी लकवा नहीं, वह सेल्फी ले रही है।
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)