Funny Jokes: भागदौड़ भरे जीवन में मुस्कुराना और खुलकर हंसना बहुत जरूरी है। हमें हर अपने लिए कुछ समय निकालकर हंसना चाहिए। इससे मन खुश रहता है और तनाव भी कम रहता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, हंसी कई मानसिक और शारीरिक समस्याओं से बचाने में मदद करती है। आपके चेहरे में मु्स्कान लाने और आपको हंसाने के लिए हम कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं। इन चुटकुलों को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
Funny Jokes: भाभी- तुम्हारी सबसे बड़ी ताकत क्या है? देवर की बात सुनकर हो गईं बेहोश
Funny Jokes: हंसना न सिर्फ मन को प्रसन्न रखता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। तनाव भरी जिंदगी में जोक्स और मजेदार चुटकुले चेहरे पर मुस्कान लाने काम करते हैं और माहौल को भी हल्का और खुशनुमा बनाते हैं। अगर आप दिनभर की भागमभाग जिंदगी के बीच कुछ पल हंसी और खुशी के बिताना चाहते हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ वायरल जोक्स।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाभी- तुम्हारी सबसे बड़ी ताकत क्या है...
देवर- मेरी सबसे बड़ी ताकत है किसी भी बात को मैं छिपाकर रख सकता हूं।
भाभी- अच्छा वो कैसे।
देवर- मेरे बैग में आपकी बहन का लव लेटर रखा है क्या अभी तक मैंने ये बात किसी को बताई।
भाभी जी बेहोश।
सोनू- कल मैंने रॉकेट छोड़ा तो सीधे सूरज से जा टकराया,
मोनू- क्या बात कर रहा है? फिर क्या हुआ?
सोनू- फिर क्या? मेरी पिटाई हुई।
मोनू- किसने मारा?
सोनू- सूरज की मम्मी ने
Jokes In Hindi: पति- काम के लिए बाई रख लें? पत्नी ने दिया गजब का मजेदार जवाब
पार्क के सूचना पट्टी पर एक सुविचार लिखा था!
पेड़ पर अपनी माशूका का नाम लिखने से बेहतर है, उसके नाम पर एक पेड़ लगाएं ये बात पप्पू के दिल को छू गई।
उसी दिन उसने गर्लफ्रेंड्स को याद करते हुए आखिर में एक बीघा जमीन लेकर अरहर बो डाला।
Jokes: लड़के से लड़की- तुम कब तक मेरे साथ रहोगे? फिर जो हुआ पढ़कर ठहाके लगाकर खूब हंसेगे आप
चार दोस्त होटल में खाना खाने के बाद बिल देने को लेकर आपस में उलझ पड़े...
आखिर में तय हुआ कि जो होटल का चक्कर लगाकर सबसे पहले आएगा, वो बिल देगा।
मैनेजर ने सीटी बजाई, चारों भाग पड़े...
10 दिन हो गए, बेचारा मैनेजर आज भी उनके आने का इंतजार कर रहा है।
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)