सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Jokes: प्रेमी- तुमको पता है संगीत में इतनी शक्ति होती है कि पानी गरम हो सकता है? प्रेमिका की बात सुन बोलती बंद

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Wed, 15 Apr 2026 06:00 PM IST
सार

Jokes: हंसने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, बल्कि आपसे तनाव भी दूर रहेगा। आपको हंसाने के लिए कुछ हंसी के हंसगुल्ले लेकर आए हैं। इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे।
 

विज्ञापन
Funny Jokes girlfriend boyfriend jokes in hindi jokes in hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Jokes: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में किसी भी समय हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ जोक्स और मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...



गोलू बड़ा परेशान बैठा था,
भोलू- क्या हुआ यार...
गोलू क्या बताऊं आज टीचर कह रही थी
जिंदगी चार दिन की है...
लेकिन मैंने रिचार्ज तो 84 दिन का करवा लिया...
 

Trending Videos
Funny Jokes girlfriend boyfriend jokes in hindi jokes in hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

प्रेमी- क्या तुम जानती हो कि संगीत में इतनी शक्ति होती है कि पानी गरम हो सकता है?
प्रेमिका- हां जरूर, क्यों नहीं जब तुम्हारा गाना सुन कर मेरा खून खौल सकता है,
तो पानी क्यों नहीं...!
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Jokes girlfriend boyfriend jokes in hindi jokes in hindi
Funny jokes - फोटो : freepik

पलटू- अंकल, मुझे पीएचडी की डिग्री मिल गई है, अब आप मेरा उधारी वाला खाता निकालो।
दुकानदार- अरे बहुत अच्छा, आज सारा हिसाब चुकता करोगे क्या?
पलटू- नहीं अंकल, बस खाते में मेरे नाम के आगे डॉक्टर लगा दो।
पलटू-  की बात सुनकर दुकानदार ने लट्ठ उठाकर उसको जमकर कूटा।

Funny Jokes: लोटपोट कर देने वाले इन चुटकुलों को पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी, दूर हो जाएगी सारी टेंशन
 

Funny Jokes girlfriend boyfriend jokes in hindi jokes in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

घर जमाई - आज से मैं रोटी नहीं चावल खाऊंगा...!
सास - ऐसा क्यों...?
घर जमाई - मोहल्ले वालों के ताने सुनकर थक गया हूं।
रोज कहते हैं कि मैं ससुराल वालों की रोटी तोड़ता हूं...!

Jokes in Hindi: भाभी की बात सुनकर देवर के उड़े होश, पढ़िए मजेदार चुटकुले

विज्ञापन
Funny Jokes girlfriend boyfriend jokes in hindi jokes in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

एक लड़के की नए ऑफिस में नौकरी लग गई...
मां ने पूछा - बेटा कैसा चल रहा है तेरे ऑफिस का काम...?
लड़का - मां मैं बहुत जिम्मेदार हूं...
मां - अच्छा, वो कैसे...?
लड़का - ऑफिस में जब भी कोई काम बिगड़ता है,
तो सारे लोग कहते हैं कि इसके लिए मैं ही जिम्मेदार हूं...!
मां के उड़े होश...!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed