Funny Jokes In Hindi: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार में एक साथ बैठकर बात करने के लिए वक्त नहीं है। ऐसे में इंसान को हंसते रहना चाहिए जिसकी वजह से वह तनाव मुक्त रहे। इंसान को हंसाने में चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे।
बेटी (पिता से)- एक लड़का मेरे पीछ़े पड़ा है,
वो बार-बार मुझे I Love You बोलता है
मै क्या करूं?
पिता- एक काम कर उससे शादी कर ले,
फिर जिंदगी में दोबारा नहीं बोलेगा.......
एक अनपढ़ लड़की की शादी कुछ ज्यादा ही
पढ़े लिखे लड़के से हो गई
लड़की ने बेहद लजीज खाना बनाया
जिसे पति बड़े चाव से खा रहा था कि तभी,
एक निवाला उसके गले में अटक गया और
वह खांसते खांसते मर गया
पत्नि रोते-रोते लोगों से बोली-
हाय यह क्या हो गया, पानी भी नही मांग सके
वॉटर वॉटर कहते हुए ही मर गए.....
