फनी जोक्स: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना बहुत जरूरी है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं। आज हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर ठहाके मारने लगेंगे आप।
फनी जोक्स: टीचर- गोलू आप कॉलेज क्यों आते हो? छात्र का जवाब सुनकर शिक्षक बेहोश
फनी जोक्स: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है।
डॉक्टर- मोटापे का एक ही इलाज है।
पप्पू- क्या डॉक्टर?
डॉक्टर- तुम रोज एक रोटी खाओ।
पप्पू- ये एक रोटी खाने के बाद खानी
है या खाने से पहले?
डॉक्टर साहब बेहोश….
पिंटू- तेरा भाई आजकल क्या कर रहा है?
सिंटू- एक दुकान खोली थी, लेकिन अब जेल में है।
पिंटू- ओह! पर ऐसा क्यों?
सिंटू- भाई ने दुकान हथोड़े से खोली थी...
हिंदी जोक्स: भाभी- देवर जी, मेरी तारीफ में दो शब्द बोलो, देवर ने दिया गजब का जवाब
टीचर- गोलू आप कॉलेज क्यों आते हो?
गोलू- सर जी, विद्या के लिए।
टीचर- तो क्लास में सो क्यों रहे हो?
गोलू- क्योंकि, आज विद्या नहीं आई है।
जोक्स: साली- जीजा जी, आप इतने स्मार्ट कैसे हो? जवाब सुनकर साली साहिबा हो गईं खुश
महिला- डॉक्टर साहब, मेरे पति नींद में बातें करने लगे हैं! क्या करूं?
डॉक्टर- ज्यादा कुछ नहीं, बस उन्हें दिन में बोलने का मौका दीजिए!
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)