फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जोक्स: बेटा- मुझे शादी नहीं करनी है मुझे सभी औरतों से डर लगता है, बाप का जवाब सुनकर दूसरे दिन ही कर ली शादी

Fri, 02 Oct 2026 04:37 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Fri, 02 Oct 2026 04:37 PM IST
सार

फनी जोक्स:  हंसने के कई फायदे होते हैं। हमें अपने शरीर को स्वस्थ और रोगमुक्त रखने के लिए जरूर हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स लेकर आते हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर... 
 

विज्ञापन
Funny Jokes in Hindi Son Father Jokes in Hindi Viral Jokes in Hindi Father Son Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

फनी जोक्स: जीवन में सेहतमंद रहने के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। अगर हम हंसते रहते हैं तो हमारा मन खुश रहता है और हम तनावमुक्त रहते हैं। इसकी वजह से हम कई खतरनाक बीमारियों से बचे रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। 



पति-पत्नी के बीच बहस हुई और नौबत मारपीट तक आ पहुंची।
पत्नी बेलन लेकर पति पर झपटी तो उसने बला की फुर्ती दिखाई
और झटपट अलमारी के अन्दर घुस गया।
पत्नी बेलन से अलमारी का दरवाजा खटखटाते हुए बोली- बाहर निकलो।
अन्दर से पति बोला- नहीं निकलूंगा।
पत्नी चिल्लाई- मैं कहती हूं कि बाहर निकलो।
पति भी अलमारी के अन्दर से चिल्लाया- नहीं निकलता।
जोर-जोर की आवाजें सुनकर दो- चार पडोसी भी आ गए और पूछने लगे कि क्या बात है?
पत्नी लगभग चीखती हुई पड़ोसियों से बोली- ये डरपोक आदमी अलमारी के अन्दर घुस गया है,
इसे कह दो कि चुपचाप बाहर निकल आए वरना...
अलमारी के अन्दर से पति दहाड़ा- नहीं निकलता, नहीं निकलता !
आज पूरे मोहल्ले को पता लग ही जाना चाहिए कि इस घर में किस की मर्जी चलती है!

Funny Jokes in Hindi Son Father Jokes in Hindi Viral Jokes in Hindi Father Son Jokes in Hindi
जोक्स का खजाना - फोटो : Adobe Stock

 
 बेटा- मुझे शादी नहीं करनी! मुझे सभी औरतों से डर लगता है!
पिता- कर ले बेटा! फिर एक ही औरत से डर लगेगा, बाकी सब अच्छी लगेंगी।
बाप का जवाब सुनकर दूसरे दिन ही कर ली शादी

Funny Jokes in Hindi Son Father Jokes in Hindi Viral Jokes in Hindi Father Son Jokes in Hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik


 सोनू- पापा, तुम्हारे लिए मेरी क्या कीमत है? 
पापा- बेटा तू तो करोड़ों का है... 
सोनू- तो उसी करोड़ों मे से 25000 रुपये देना, गोवा घूमने जाना है!!! 
फिर पापा ने सोनू पर की चप्पलों की बरसात कर दी और खूब धोया। 

जोक्स हिंदी: टीचर- नाकाम इश्क और मुकम्मल इश्क' में क्या फर्क है? छात्र का जवाब सुनकर हुआ बेहोश
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Jokes in Hindi Son Father Jokes in Hindi Viral Jokes in Hindi Father Son Jokes in Hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

पत्नी ने पति से पूछा पत्नी- अच्छा यह बताओ कि तुम मूर्ख हो या मैं?
पति- (शान्त मन से) प्रिये ये बात तो सब लोग जानते हैं कि तुम अत्यन्त तीव्र बुद्धि की स्वामिनी हो 
इसलिए यह कभी हो ही नहीं सकता कि तुम किसी मूर्ख व्यक्ति से शादी करो 
पति का नाम राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए भेजा गया है!!

हिंदी जोक्स: सास- हिंदी में बताओ तुम्हारी शैक्षणिक योग्यता क्या है? बहू का जवाब सुनकर पहुंच गई कोमा में

विज्ञापन
Funny Jokes in Hindi Son Father Jokes in Hindi Viral Jokes in Hindi Father Son Jokes in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

लड़का- Hello, कौन?
लड़की- हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते, तेरे बिना क्या वजूद मेरा।
लड़का- (Excited होकर) कौन हो आप?
लड़की- तुझसे जुदा गर हो जाएंगे, तो खुद से ही हो जाएंगे जुदा।
लड़का- (खुशी के मारे आंखों से पानी लाते हुए) तुम सचमुच मुझसे शादी करोगी?
लड़की- इस गाने को अपनी कॉलर ट्यून बनाने के लिए 8 दबाएं।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed