सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: टीचर- कल तुम्हें जो अंग्रेजी पढ़ाया था उसे सुनाओ, पप्पू का जवाब सुनते ही दे थप्पड़, दे चाटें

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Wed, 01 Apr 2026 04:40 PM IST
सार

Funny Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं 

विज्ञापन
Funny Jokes Teacher Student Jokes in Hindi comedy jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Funny Jokes: अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....



टीटू- अपने देश में मृत्यु की औसत दर क्या है ?
मिंटू- सौ फीसदी। 
टीटू- सौ फीसदी... क्या मतलब?
मिंटू- मतलब यह कि जो भी जन्म लेता है, वह जरूर मरता है।
 

Trending Videos
Funny Jokes Teacher Student Jokes in Hindi comedy jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

टीचर- कल तुम्हें जो अंग्रेजी पढ़ाया था उसे सुनाओ। 
पप्पू- अरे मुझे नहीं आता मैम
टीचर- नहीं आता तो जो आता है वह सुना दो।
पप्पू- जाने मेरी जानेमन बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे।
टीचर दे थप्पड़, दे चाटें
पप्पू अब बाहर मुर्गा बना हुआ है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Jokes Teacher Student Jokes in Hindi comedy jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

भिखारी- पहले आप 10-10 रू देते थे अब सिर्फ 1 रू का सिक्का?
मोटू- बाबा पहले मैं कुंवारा था अब शादीशुदा हूं।
भिखारी- शर्म नहीं आती मेरे पैसों से अपने बीवी-बच्चों को पाल रहा है।

April Fool Jokes Hindi: अप्रैल फूल डे पर अपनों दोस्तों को सुनाएं ये मजेदार चुटकुले, हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Funny Jokes Teacher Student Jokes in Hindi comedy jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

पतलू ने एक लड़की से कहा- मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं।
लड़की- पर मैं तुमसे बड़ी हूं पूरे एक साल बड़ी हूं।
पतलू- कोई बात नहीं। मैं एक साल बाद शादी कर लूंगा। 

New Jokes: राजू से रमेश- कहते है इश्क में नींद और उड़ जाती है, वजह पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

 

विज्ञापन
Funny Jokes Teacher Student Jokes in Hindi comedy jokes
धमाकेदार जोक्स - फोटो : freepik

पप्पू अपने पड़ोसी दोस्त बंता से बोला, “अबे आज सुबह तेरे कुत्ते ने मेरी किताब फाड़ दी।
गप्पू- मैं उसे अभी सजा देता हूं।
पप्पू- रहने दे भाई, मैंने सजा दे दी है।
गप्पू- हैरानी से, 'कैसे?'
पप्पू- मैंने उसके कटोरे का दूध पी लिया।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed