फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindi Jokes: बाबा- बेटा तुझ पर किसी चुड़ैल का साया है,चिंटू का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Mon, 03 Aug 2026 12:53 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Mon, 03 Aug 2026 12:53 PM IST
सार

Hindi Jokes: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। हम आपको हंसाने के लिए लाए हैं मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे।
 

विज्ञापन
Hindi Jokes  baba chintu jokes in hindi funny today jokes in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock

Hindi Jokes: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में किसी भी समय हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ जोक्स और मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...



शाम को बाजार में भीड़ थी
इसी भीड़ में पति-पत्नी एक दूसरे से लड़ने में व्यस्त थे और लगभग 100 लोग उनके इस तमाशे का मजा ले रहे थे, कुछ इसका वीडियो बनाने में लगे थे......
बात कुछ यूं थी कि पत्नी जिद कर रही थी अपने पति से कि आज आप कार खरीद ही लीजिए.....
मैं थक गई हूं आपकी मोटर साइकिल पर बैठ बैठ कर......
पति ने कहा- ओए पागल औरत तमाशा ना बना मेरा दुनिया के सामने, मोटर साइकिल की चाभी मुझे दे....
पत्नी- नहीं, तुम्हारे पास इतना पैसा है, आज कार लोगे तो ही घर जाऊंगी....
पति- अच्छा तो ले लूंगा, अब चाभी दो....
पत्नी- नहीं दूंगी
पति- अच्छा, मत दो, मैं ताला ही तोड़ देता हूं
पत्नी ने कहा- तोड़ दो लेकिन ना चाभी मिलेगी ना मैं साथ जाऊंगी
पति बोला- अच्छा तो मैं फिर चलता हूं..
 

Hindi Jokes  baba chintu jokes in hindi funny today jokes in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik

बाबा- बेटा तुझ पर किसी चुड़ैल का साया है
चिंटू- बाबा मैंने थप्पड़ मार देना है अगर मेरी गर्लफ्रेंड के बारे में कुछ भी कहा तो….!
 

Hindi Jokes  baba chintu jokes in hindi funny today jokes in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

पप्पू जैसे ही कॉलेज में पहुंचा तो खुशी के मारे उछलने लगा...! 
गप्पू- क्या हुआ, इतना खुश कैसे है? 
पप्पू- आज पहली बार मुझसे किसी लड़की ने मेट्रो में बात की! 
गप्पू- वाह भाई, क्या बात हुई? 
पप्पू- मैं बैठा था, वो बोली उठो ये लेडीज सीट है...!

Jokes in Hindi: पति- तुमने तो कहा था डिनर में दो ऑप्शन हैं, पर एक ही सब्जी है, पत्नी का जवाब सुनकर हो गया चुप

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Jokes  baba chintu jokes in hindi funny today jokes in hindi
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik

बीवी ने पति को मैसेज किया - आपको पड़ोसन कैसी लगती है...? 
बीवी को खुश करने के लिए पति ने रिप्लाई किया -
एकदम बंदरिया जैसी...! 
बीवी - ठीक है तो आते समय मेरे लिए दो साड़ी लेते आना, नहीं तो ये मैसेज पड़ोसन को दिखा दूंगी...!

Funny Jokes: पड़ोसन- आपके बर्तन बड़े चमक रहे, किसका इस्तेमाल करती हैं, महिला का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
 

विज्ञापन
Hindi Jokes  baba chintu jokes in hindi funny today jokes in hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

पत्नी ने एक बोर्ड देखा बनारसी साड़ी 10/- नायलॉन 8/- कॉटन 5/- 
पत्नी खुश हो के अपने पति से- मुझे Rs..500 दो, में 50 साड़ी खरीदुंगी।
पति- अरी ओ बीरबल की मां, प्रैस करने वाले की दुकान है वो

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed