फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes: शराबी दामाद ने तीर्थ यात्रा पर जाने को लेकर सास से कही ऐसी बात, पढ़कर चेहरे पर आ जाएगी हंसी

Sun, 02 Aug 2026 04:24 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sun, 02 Aug 2026 04:24 PM IST
सार

Funny Jokes: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हर दिन हंसना चाहिए। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। 

विज्ञापन
Saas Damad Funny Chutkule In Hindi Social Media Viral Jokes And Meems Jija Sali Hindi Jokes
सास-दामाद जोक्स - फोटो : Freepik/Amar Ujala

Hindi Chutkule: हंसकर काम करने से कठिन से कठिन काम भी आसानी से हो जाता है। अगर आप बुरे वक्त में भी हंसते रहते हैं, तो यह समय आसानी से बीत जाता है। चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। हंसी-मजाक करने से आपका शरीर स्वस्थ रहता है। इसलिए आपको हर दिन खुलकर हंसना चाहिए। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार चुटकुले ( Funny Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 



शराबी दामाद ने तीर्थ यात्रा पर जाने को लेकर सास से कहा- 
दामाद- मैं तीर्थ यात्रा पर जा रहा हूं,
सोच रहा हूं शराब छोड़ दूं
सास- यह तो बहुत अच्छी बात है, दामाद जी
इसमें सोचने की क्या जरूरत?
दामाद- पर मेरे सारे दोस्त कुत्ते हैं
किसके पास छोडूं?
दामाद की बात सुनकर सास के होश उड़ गए.......

Saas Damad Funny Chutkule In Hindi Social Media Viral Jokes And Meems Jija Sali Hindi Jokes
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
सुरेश- यार मेरे घरवालों ने मुझे घर से निकाल दिया
राजू- क्यों?
सुरेश- बोले कुछ बनकर ही आना
राजू- फिर
सुरेश- मैं 2 घंटे बाद बेशर्म बनके वापस आ गया......


पिंकी (रिंकी से)- कुछ लड़के तो लड़कियों को मैसेज भेजकर 
ऐसे इंतजार करते हैं,
जैसे उधर से रिप्लाय नही बल्कि
IAS-IPS का जॉइनिंग लेटर आएगा...
Saas Damad Funny Chutkule In Hindi Social Media Viral Jokes And Meems Jija Sali Hindi Jokes
फनी जोक्स - फोटो : freepik
बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड बीएमडब्ल्यू कार में डेट पर गए
बॉयफ्रेंड- मैं आज तक तुमसे एक बात छुपा रहा हूं
गर्लफ्रेंड- क्या?
बॉयफ्रेंड- मैं शादीशुदा हूं
गर्लफ्रेंड- तुमने तो डरा ही दिया था,
मुझे लगा कि ये बीएमडब्ल्यू कार तुम्हारी नहीं है
गर्लफ्रेंड का जवाब सुनकर बॉयफ्रेंड के होश उड़ गए.....

Jokes In Hindi: बॉस से सेक्रेटरी- आपकी बीवी मुझे इतनी शक भरी नजरों से क्यों देखती है? पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Hindi Chutkule: टीचर ने पप्पू से लिया ऐसा वादा, फिर जो हुआ पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट
विज्ञापन
विज्ञापन
Saas Damad Funny Chutkule In Hindi Social Media Viral Jokes And Meems Jija Sali Hindi Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
कोमा से उठने के बाद पिंकी डॉक्टर से,
 मुझे क्या हुआ था? 
डॉक्टर- आपका इंटरनेट बंद हो गया था..... 


पिंकी- प्लास्टिक सर्जरी में कितना खर्च आएगा?
डॉक्टर- 50 हजार
पिंकी- अगर प्लास्टिक हम दे दें तो?
डॉक्टर (गुस्से से)- खुद ही पिघला के चिपका भी लेना फिर.....
विज्ञापन
Saas Damad Funny Chutkule In Hindi Social Media Viral Jokes And Meems Jija Sali Hindi Jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
शक्की पत्नी का शक दूर करने के लिए
पति ने दाढ़ी रख ली, पूजा, पाठ करने
लगा और गीता, रामायण भी पढ़ने लगा
सारे गलत काम छोड़ दिये और प्रभु की
भक्ति में लग गया
फिर एक दिन पत्नी फोन पर अपने पति के बारे
में सहेली को बता रही थी- अब स्वर्ग की अप्सराओं के
चक्कर में लगा हुआ है........


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed