फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes in Hindi: पति- तुमने तो कहा था डिनर में दो ऑप्शन हैं, पर एक ही सब्जी है, पत्नी का जवाब सुनकर हो गया चुप

Sun, 02 Aug 2026 09:08 AM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Sun, 02 Aug 2026 09:08 AM IST
सार

Jokes in Hindi: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना बहुत जरूरी है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं। 

विज्ञापन
Jokes in Hindi husband wife jokes pati patni jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Jokes in Hindi: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।



एक बार एक बादशाह ने खुशी में सब कैदी रिहा कर दिये।
उन कैदियों में बादशाह ने एक कैदी को देखा जो बहुत ही बुजुर्ग था।
बादशाह- तुम कब से कैद में हो?
बुजुर्ग- आप के अब्बा के दौर से।
यह सुनकर बादशाह की आंखों में आंसू आ गये और बोला..
इसको दोबारा कैद करो ये अब्बा की निशानी है।
 

Jokes in Hindi husband wife jokes pati patni jokes
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik

पति- तुमने तो कहा था डिनर में दो ऑप्शन हैं...पर यहां तो एक ही सब्जी है... 
पत्नी- ऑप्शन तो अभी भी दो हैं... खाओ या न खाओ...
 

 
 

Jokes in Hindi husband wife jokes pati patni jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

पप्पू लाइब्रेरी जाकर पूछता है कि आत्महत्या करने के तरीकों की किताब है क्या...? 
लाइब्रेरियन ने उसे घूर कर देखा 
और पूछा - वापस करने कौन आएगा भाई...!

Funny Jokes: पति: सुनो, अगर मैं लॉटरी जीत गया तो तुम क्या करोगी? पत्नी ने दिया ऐसा जवाब कि आ जाएगी हंसी
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi husband wife jokes pati patni jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

मोबाइल ऑपरेटर- हेलो...कौन?
पप्पू- मैं पप्पू।
पप्पू- अच्छा, दिवाली का क्या प्लान है?
मोबाइल ऑपरेटर- 199 में 1 GB का 28 दिन के लिए, और आपका क्या प्लान है।
पप्पू- ड्राई डे है। इसके लिए देसी पीकर सोना है।

Jokes In Hindi: बॉस से सेक्रेटरी- आपकी बीवी मुझे इतनी शक भरी नजरों से क्यों देखती है? पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
 

विज्ञापन
Jokes in Hindi husband wife jokes pati patni jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik

टीचर- इस मुहावरे को वाक्य में प्रयोग करके बताओ "मुंह में पानी आना"।
छात्र- जैसे ही मैंने नल की टोंटी से मुंह लगाकर नल चालू किया- "मेरे मुंह में पानी आ गया"।
टीचर- गेट आउट ।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed