फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: पड़ोसन- आपके बर्तन बड़े चमक रहे, किसका इस्तेमाल करती हैं, महिला का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Sun, 02 Aug 2026 08:59 AM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Sun, 02 Aug 2026 08:59 AM IST
सार

Funny Jokes: इंसान के स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए पौष्टिक भोजन और स्वच्छ हवा के साथ हंसना भी जरूरी है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है, तनाव कम होता है। अगर आप हर दिन सुबह और शाम कुछ पल मुस्कुराते और हंसते हैं, तो आप तनाव से दूर रहते हैं और मन प्रसन्न रहता है। 

विज्ञापन
Funny Jokes jokes for padosan husband wife jokes today jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Funny Jokes: हंसना सेहत के लिए किसी दवा से कम नहीं है। व्यस्त और भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से दूर रहना बहुत जरूरी है। ऐसे में मजेदार जोक्स और चुटकुले न सिर्फ हंसाते हैं, बल्कि माहौल को भी खुशनुमा बना देते हैं। इसीलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं , जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।



दिवाली की रात जुआ खेलने के जुर्म में पुलिसवालों ने पप्पू को गिरफ्तार कर लिया...और फिर...
सजा के दौरान पप्पू, गप्पू और गोलू तीनों को बोरियों में बंद कर दिया गया
पुलिस वाले ने पहली बोरी पर लात मारी अंदर से आवाज़ आयी- भौं-भौं...
पुलिस वाला- लगता है इसमें कुत्ते हैं।
दूसरी बोरी पर लात मारी फिर अंदर से आवाज आयी- म्याऊं म्याऊं...
पुलिस वाला- लगता है, इसमें बिल्ली है...
तीसरी बोरी पर लात मारी तो कोई आवाज नहीं आयी,
फिर तीन चार बार लात मारी, फिर भी आवाज नहीं आयी...
पांचवीं बार लात मारने ही वाला था, तभी अंदर से पप्पू की आवाज आई- मैं आलू हूं, आलू...

Funny Jokes jokes for padosan husband wife jokes today jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik

एक लड़की फोन पर बात करते हुए लिफ्ट में आई...! 
बिट्टू की तरफ देख कर हंसी और फोन पर अपनी सहेली से बोली- चल अब फोन रखती हूं, लिफ्ट में एक शानदार, हैंडसम लड़का आया है, देखती हूं अगर कोई बात बनती है तो...! . . 
अब बेचारा बिट्टू कुछ बोलता, उससे पहले ही लड़की बोली - सॉरी अंकल, मेरी सहेली बहुत पकाती है, मुझे फोन रखना था, इसलिए झूठ बोलना पड़ा...! 
बिट्टू (मन ही मन में) - भगवान कसम, आज तक इतनी शराफत से किसी ने बेइज्जत नहीं की...!
 

Funny Jokes jokes for padosan husband wife jokes today jokes
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik

पड़ोसन- आपके बर्तन बड़े चमक रहे हैं...! धोने के लिए किसका इस्तेमाल करती हैं? 
महिला - पति का!

Funny Jokes: वैलेंटाइन डे के 7 दिन पहले वकील साहब ने खरीदे 40 खूबसूरत कार्ड, फिर जो हुआ जान नहीं रुकेगी हंसी
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Jokes jokes for padosan husband wife jokes today jokes
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik

पति दारू पीकर रात को घर देरी से पहुंचा, तो पत्नी हाथ में झाड़ू लेकर सामने खड़ी थी...! 
पति - कितना काम करेगी तू...? ला ये झाड़ू मुझे दे दे, रात के दो बजे हैं, सोना नहीं है क्या...? कुछ तो अपना ख्याल कर पगली...! 
ये सुनकर बेचारी पत्नी की आंखों में आंसू आ गए...! 

Comedy Jokes: देवर- आज खाने में क्या स्पेशल है? भाभी ने दिया ऐसा जवाव कि हंसने पर हो जाएंगे मजबूर

विज्ञापन
Funny Jokes jokes for padosan husband wife jokes today jokes
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

टीचर- तुम देर से क्यों आए?
पप्पू- सड़क पर लगे बोर्ड के कारण
टीचर- कैसे बोर्ड के कारण?
पप्पू- जिस पर लिखा है, 'आगे स्कूल है, धीरे चलें'...!
टीचर ने फिर की धुनाई

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed