फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Comedy Jokes: देवर- आज खाने में क्या स्पेशल है? भाभी ने दिया ऐसा जवाव कि हंसने पर हो जाएंगे मजबूर

Sat, 01 Aug 2026 04:52 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 01 Aug 2026 04:52 PM IST
सार

Hindi Jokes: देवर-भाभी की नोकझोंक, हल्की-फुल्की तकरार और मजेदार जवाब हमेशा से लोगों को गुदगुदाते रहे हैं। यही छोटी-छोटी बातें रिश्तों में मिठास भी घोलती हैं और हंसी का तड़का भी लगा देती हैं।

विज्ञापन
Funny Devar Bhabhi Jokes to Make You Laugh Out Loud Joke goes viral on Internet
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
दिनभर की भागदौड़, काम का दबाव और रोजमर्रा की जिम्मेदारियों के बीच अगर कुछ मिनट खुलकर हंसने का मौका मिल जाए, तो पूरा मूड बदल जाता है। हंसी न सिर्फ चेहरे पर मुस्कान लाती है, बल्कि मन को भी हल्का कर देती है। इसलिए कहा जाता है कि हर दिन थोड़ा-सा हंसना भी सेहत के लिए किसी दवा से कम नहीं होता।


अगर आप भी अपने दिन की शुरुआत मुस्कुराहट के साथ करना चाहते हैं या फिर शाम की थकान को हंसी में बदलना चाहते हैं तो ये मजेदार पति-पत्नी के जोक्स आपके लिए ही हैं। देवर-भाभी की नोकझोंक, हल्की-फुल्की तकरार और मजेदार जवाब हमेशा से लोगों को गुदगुदाते रहे हैं। यही छोटी-छोटी बातें रिश्तों में मिठास भी घोलती हैं और हंसी का तड़का भी लगा देती हैं।

तो अब कुछ मिनट अपने लिए निकालिए, चेहरे पर मुस्कान लाइए और पढ़िए ऐसे मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी छूट जाएगी। हो सकता है इनमें से कुछ जोक्स आपको अपने घर की कहानी जैसे भी लगें। अगर ऐसा हो तो मुस्कुराइए जरूर क्योंकि हंसने का कोई टैक्स नहीं लगता।   
 
Funny Devar Bhabhi Jokes to Make You Laugh Out Loud Joke goes viral on Internet
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

देवर: भाभी, आज खाने में क्या स्पेशल है?
भाभी: पहले ये बताओ, तारीफ दिल से करोगे या सिर्फ दूसरी रोटी के लिए?
देवर: भाभी, मैं तो तीसरी रोटी की प्लानिंग करके आया हूं!


भाभी: देवर जी, आप इतने देर से घर क्यों आए?
देवर: भाभी, दोस्त की शादी थी।
भाभी: हर महीने किसी दोस्त की शादी कैसे हो जाती है?
देवर: भाभी, दोस्त तो वही हैं... बस हर बार दूल्हा बदल जाता है!

 

Funny Devar Bhabhi Jokes to Make You Laugh Out Loud Joke goes viral on Internet
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock/ Amar Ujala

देवर: भाभी, भैया घर पर हैं?
भाभी: नहीं।
देवर: तो एक कप चाय मिल जाएगी?
भाभी: चाय क्यों?
देवर: भैया रहते हैं तो डांट मिलती है, आज सोचा चाय ही सही।

भाभी: देवर जी, शादी कब कर रहे हो?
देवर: जैसे ही आपकी जैसी अच्छी लड़की मिल जाएगी।
भाभी: फिर तो इंतजार लंबा होगा...
देवर: इसलिए तो अभी तक कुंवारा हूं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Devar Bhabhi Jokes to Make You Laugh Out Loud Joke goes viral on Internet
वायरल चुटकुले - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala

भाभी: देवर जी, शादी कब कर रहे हो?
देवर: जैसे ही आपकी जैसी अच्छी लड़की मिल जाएगी।
भाभी: फिर तो इंतजार लंबा होगा...
देवर: इसलिए तो अभी तक कुंवारा हूं।

विज्ञापन
Funny Devar Bhabhi Jokes to Make You Laugh Out Loud Joke goes viral on Internet
वायरल चुटकुले - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
देवर: भाभी, आज तो आप बहुत खुश लग रही हैं।
भाभी: हां, आज तुम्हारे भैया ने बिना याद दिलाए बाजार से सामान ला दिया।
देवर: लगता है भैया का भी आज इंटरनेट तेज चल रहा था!
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed