Hindi News
›
Photo Gallery
›
Humour
›
Hindi Jokes Boss Secretary Jokes In Hindi Girl Boy Chutkule Whatsapp Best Jokes Comedy Jokes
{"_id":"6aa91bd0bff33632520e135d","slug":"hindi-jokes-boss-secretary-jokes-in-hindi-girl-boy-chutkule-whatsapp-best-jokes-comedy-jokes-2026-09-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फनी चुटकुले: जब बॉस ने सेक्रेटरी को सुनाया जोक, पढ़कर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी","category":{"title":"Humour","title_hn":"हंसी-ठट्ठा","slug":"humour"}}
फनी चुटकुले: जब बॉस ने सेक्रेटरी को सुनाया जोक, पढ़कर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: सोनिया चौहान
Updated Tue, 15 Sep 2026 03:50 PM IST
सार
चुटकुले: जोक्स माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स
- फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फनी जोक्स: बीते वर्षों में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गई है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
बॉस ने जोक सुनाया
पूरी टीम हंसने लगी, सिवाए पिंकी के
बॉस- तुम्हें मेरा जोक समझ में नहीं आया क्या?
पिंकी- सर, मेरा दूसरी कंपनी में सेलेक्शन हो गया है
बॉस की बोलती बंद हो गई......
पिंकी- 2 दिन की छुट्टी चाहिए थी, सर
बॉस- बाद में देखते है
पिंकी- शर्ट अच्छी लग रही है आपकी
बॉस- छुट्टी नहीं मिलेगी
पिंकी- सिर्फ शर्ट अच्छी लग रही है,
मुंह वैसा ही है, कुत्ते जैसा.....
2 of 5
जोक्स का खजाना
- फोटो : Freepik
साली- अच्छा जीजू एक बात बताओ?
जीजा- पूछो क्या पूछना है?
साली- ससुराल में दामाद का इतना सम्मान क्यों होता है?
जीजा- क्योंकि वो लोग जानते हैं कि यही वो आदमी है,
जिसने हमारे घर का तूफान संभाल रखा है....
3 of 5
लड़का-लड़की के चुटकुले
- फोटो : Freepik
गर्लफ्रेंड- जानू तुम सिगरेट-शराब पीना छोड़ दो
बॉयफ्रेंड- छोड़ दिया
गर्लफ्रेंड- आज से रोजाना मंदिर जाना शुरू कर दो
बॉयफ्रेंड- ठीक है
गर्लफ्रेंड- सो स्वीट जानू, मुझसे शादी करोगे?
बॉयफ्रेंड- इतना सुधरने के बाद भी मैं तुझसे शादी करुंगा......
एक बुजुर्ग व्यक्ति बच्चे से बोला- कैसे हो बेटा?
बच्चा- ठीक हूं
बुजुर्ग व्यक्ति- पढ़ाई कैसी चल रही है?
बच्चा- बिलकुल आपकी जिंदगी की तरह
बुजुर्ग व्यक्ति- मतलब
बच्चा- भगवान भरोसे.......
मिंटू (रिंकी से)- आई लव यू, अब तुम मुझे बोलो
रिंकी- मैं अभी जाकर सर को बोलती हूं
मिंटू- पगली सर को मत बोल,
उनकी तो शादी हो चुकी है.....
विज्ञापन
5 of 5
जोक्स इन हिंदी
- फोटो : Adobe Stock
एक औरत ने मंदिर में अपने पति के लिए मन्नत मांग कर धागा बांधा
फिर सोच कर एकदम से धागा वापस खोल दिया
पति- धागा क्यों खोल दिया?
पत्नी- आपके लिए मन्नत मांगी थी कि आपकी
सारी मुसीबतें दूर हो जाएं,
फिर ख्याल आया कही मैं ही न निपट जाऊं....
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।