सब्सक्राइब करें

Hindi Jokes: देवर की बात सुनकर भाभी जी हो गईं हैरान, पढ़िए मजेदार चुटकुले

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Sat, 16 May 2026 07:51 PM IST
सार

Hindi Jokes: अगर आप नियमित रूप से सुबह और शाम हंसते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हंसी एक ऐसी दवा है, जो आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। 

विज्ञापन
Hindi Jokes Devar Bhabhi Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

Hindi Jokes: सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, हमेशा स्वस्थ रहते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।



दिवाली की रात जुआ खेलने के जुर्म में पुलिसवालों ने पप्पू को गिरफ्तार कर लिया...और फिर...
सजा के दौरान पप्पू, गप्पू और गोलू तीनों को बोरियों में बंद कर दिया गया
पुलिस वाले ने पहली बोरी पर लात मारी अंदर से आवाज़ आयी- भौं-भौं...
पुलिस वाला- लगता है इसमें कुत्ते हैं।
दूसरी बोरी पर लात मारी फिर अंदर से आवाज आयी- म्याऊं म्याऊं...
पुलिस वाला- लगता है, इसमें बिल्ली है...
तीसरी बोरी पर लात मारी तो कोई आवाज नहीं आयी,
फिर तीन चार बार लात मारी, फिर भी आवाज नहीं आयी...
पांचवीं बार लात मारने ही वाला था, तभी अंदर से पप्पू की आवाज आई- मैं आलू हूं, आलू।
 

Hindi Jokes Devar Bhabhi Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik

देवर- आप बहुत सुंदर हो
देवर- आप तो एकदम रानी जैसी हो
भाभी- अरे सच में क्या
देवर- जी भाभी जी
भाभी- और बताओ क्या कर रहे हो अभी
देवर- मजाक
 

Hindi Jokes Devar Bhabhi Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

एक महिला सुबह-सुबह बिस्तर से सीधे उठकर मेकअप कर रही थी।
तभी पति की भी आंख खुल गई।
पति- पगला गई हो क्या? सुबह सुबह मेकअप...
पत्नी- चुपचाप लेटे रहो, मुझे अपना फोन खोलना है, फेस लॉक लगा दिया था, और अब वह मुझे पहचान नहीं रहा है...!

Chutkule In Hindi: शादीशुदा आदमी ने मंदिर जाकर भगवान से पूछा सवाल, पढिए धमाकेदार चुटकुले

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Jokes Devar Bhabhi Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik

डॉक्टर मरीज से- अगर तुम मेरी दवा से ठीक हो गए तो मुझे क्या इनाम दोगे?
मरीज- साहब मैं तो बहुत गरीब आदमी हूं कब्र खोदता हूं......
आपकी फ्री में खोद दूंगा।

Funny Chutkule: पिंकी- आप हमेशा अपनी कंपनी में शादीशुदा लोगों को ही क्यों रखते हैं? बॉस ने दिया गजब का जवाब

विज्ञापन
Hindi Jokes Devar Bhabhi Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

दामाद- आज से मैं रोटी नहीं चावल खाऊंगा।
सास- ऐसा क्यों?
दामाद - मोहल्ले वालों के ताने सुनकर थक गया हूं। रोज कहते हैं कि ससुराल वालों की रोटी तोड़ता हूं।

डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed