सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Comedy Jokes: पढ़ाई में मदद करने को लेकर सोनू ने पिता से कही ऐसी बात, पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Thu, 12 Mar 2026 03:26 PM IST
सार

Jokes In Hindi: हंसी एक योग की तरह है जो हमें कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। वर्तमान में सेहतमंद रहने के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। 

विज्ञापन
Hindi Jokes Father Son Funny Chutkule Pati Patni New Jokes 2026 Devar Bhabhi Viral Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik

Viral Funny Jokes: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। आज कल के व्यस्त जीवन में स्वस्थ रहना एक बड़ी चुनौती है। काम के दबाव की वजह से लोग तनाव में रहने लगे हैं। इसकी वजह से कम उम्र में ही कई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। अगर आपको मानसिक तनाव और बीमारियों से बचना है, तो हर दिन नियमित रूप से हंसना शुरू कर दीजिए। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जो खुल कर हंसने में आपकी मदद करेंगे।



पिता- क्या मैं तुम्हारी पढ़ने में मदद करूं?
सोनू- नहीं पापा
पिता- क्यों?
सोनू- मैं आपकी मदद के बिना फेल होना चाहता हूं......


पिता (बेटे से)- अगर मेरे नदी में तैरने तक,
तुम एक ही जगह बैठे रहोगे, मैं तुम्हें 10 रुपये दूंगा
बेटा- और अगर आप वापस नही आये तो क्या मैं,
ये पैसे मम्मी से ले लूं?

Trending Videos
Hindi Jokes Father Son Funny Chutkule Pati Patni New Jokes 2026 Devar Bhabhi Viral Jokes
देवर-भाभी मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
एक अमेरिकन डॉक्टर भारत आया 
बस स्टैंड के पास एक बुक स्टॉल पर
किताब देखते ही उसे दिल का दौरा पड़ गया
20 रुपये कि उस किताब का नाम था-
30 दिन में डॉक्टर कैसे बनें? 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Jokes Father Son Funny Chutkule Pati Patni New Jokes 2026 Devar Bhabhi Viral Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
बेटा- मां लव मैरिज करने से घरवाले नाराज होते हैं क्या?
मां- बेटा तू जरुर किसी चुड़ैल के चक्कर में होगा और
ये सब तुझे उसी डायन ने कहा होगा,
ये लड़कियां तो बस लड़कों को फंसाने में लगी रहती हैं,
जहां अच्छा लड़का दिखा वहीं शुरू
बच के रहना इनसे, मक्कार होती हैं ये
बेटा- ऐसा कुछ नहीं है मां, वो तो पिताजी बता रहे थे कि 
आप दोनों की भी लव मैरिज है......

Jokes In Hindi: बताओ तुम्हे क्या सजा दूं, चिंटू का जवाब सुनकर टीचर के होश उड़ गए


Jokes: आदमी- डॉक्टर साहब मेरी पत्नी मुझे कुछ समझती ही नहीं है, फिर जो हुआ पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Hindi Jokes Father Son Funny Chutkule Pati Patni New Jokes 2026 Devar Bhabhi Viral Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक औरत ने मंदिर में अपने पति के लिए
मन्नत मांग कर धागा बांधा,
फिर सोच कर एकदम से धागा वापस खोल दिया
पति- धागा क्यों खोल दिया?
पत्नी- आपके लिए मन्नत मांगी थी कि आपकी
सारी मुसीबतें दूर हो जाएं,
फिर ख्याल आया कही मैं ही न निपट जाऊं....


पति छत पर जाने के लिए तीन-चार सीढ़ी चढ़ा ही था
तभी पत्नी बोली- कहां जा रहे हो?
पति- चिड़िया को दाना देने 
पत्नी- तुम्हारी चिड़िया सात दिन के लिए मायके गई है
नीचे आ जाओ.....
विज्ञापन
Hindi Jokes Father Son Funny Chutkule Pati Patni New Jokes 2026 Devar Bhabhi Viral Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
लड़का (लडकी से)- मैं तुम्हें एक शेर सुनाता हूं
लड़की- सुनाओ
लड़का- चप्पल टूट जाए तो जुड़ नहीं पाती और अगर
पापा की परी मोटी हो जाए तो उड़ नहीं पाती....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed