सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   UP: Now some people are beating their chests for Iran, Sambhal CO Kuldeep Singh video goes viral

UP: ईरान के नाम पर छाती पीटी तो कर देंगे बढ़िया वाला इलाज, संभल सीओ कुलदीप सिंह का वीडियो वायरल

अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: Vimal Sharma Updated Thu, 12 Mar 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
सार

संभल में पुलिस प्रशासन ने पीस कमेटी की बैठक कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि किसी भी हालत में सड़क पर नमाज अदा नहीं की जाएगी। सीओ ने विदेशी मुद्दों पर नारेबाजी, पोस्टर-बैनर या सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री से बचने की चेतावनी दी और कहा कि दो देशों के विवाद का असर यहां की कानून व्यवस्था पर नहीं पड़ने दिया जाएगा। 

UP: Now some people are beating their chests for Iran, Sambhal CO Kuldeep Singh video goes viral
संभल में बैठक के दौरान सीओ कुलदीप सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

संभल कोतवाली परिसर में बृहस्पतिवार को अलविदा जुमे से पहले सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार और सीओ कुलदीप कुमार ने पीस कमेटी के साथ बैठक की। इसमें लोगों को सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने की हिदायत दी गई। कहा गया कि सड़क पर नमाज अदा की तो जेल भेज दिया जाएगा।

Trending Videos


असमोली के सीओ कुलदीप कुमार ने कहा कि ईरान-इस्राइल के बीच जो झगड़ा हो रहा है, उससे यहां के कुछ लोगों को खुजली हो रही है। यदि इतनी ही दिक्कत हो रही है तो जहाज ईरान जाकर भारतीयों को ला रहे हैं तो उसमें बैठकर चले जाओ और ईरान की ओर से लड़ों।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन दो देशों के बीच चल रहे झगड़े का हमारे देश की कानून व्यवस्था पर असर पड़ा तो फिर हम बढि़या वाला इलाज करेंगे। कहा कि अलविदा हो या जुमा की नमाज, किसी भी देश के विरोध में कोई पट्टी, स्लोगन या नारा नहीं होना चाहिए।

हम हिंदुस्तानी हैं और सुकून से रहे हैं। जहां विवाद चल रहा है, वह अंतरराष्ट्रीय मुद्दे हैं, वहां के देश जानें और सुलझा लें। कहा कि ईरान के नाम पर देश में कई जगहों पर ऐसी हरकतें हुई हैं। यह बर्दाश्त लायक नहीं है। यहां ईरान के नाम पर यदि छाती पीटी तो बढि़या वाला इलाज कर देंगे।

पुलिस वहां तक इलाज करेगी, जहां पोस्टर, बैनर या स्लोगन छपते हैं। सीओ ने अपील की यह प्यार और सौहार्द का त्योहार है। मिठाई में कोई कड़वाहट न डाल पाए इसका ध्यान रखा जाए। सोशल मीडिया को लेकर कहा कि कुछ लोग इंट्राग्राम पर रील बनाने के चक्कर में खामेनेई को मार दिया आदि बातें कर रहे हैं।

यह नहीं होना चाहिए। एक व्यक्ति इस तरह के खुराफात के लिए काफी होता है। संभल बवाल का जिक्र किया और बोले कि संभल अभी तक भी मुख्य धारा में नहीं आया है। ऐसे में आप लोग विशेष ध्यान दें। किसी भी व्यक्ति को ऐसी चीज नहीं करने दीजिए।

उन्होंने कहा कि नमाज सड़क पर किसी भी हालत में अदा न की जाए। यदि कहीं ऐसा मिला तो मुकदमा लिखा जाएगा। संबंधित को उठाकर एक मिनट में जेल भेज दिया जाएगा। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के अनेक लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed