सब्सक्राइब करें

Hindi Jokes: पत्नी- ऑनलाइन खाना बेचने वाली कंपनियां कैसे सफल हुईं? पति का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Fri, 05 Jun 2026 06:32 PM IST
सार

Hindi Jokes: अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में किसी भी समय हंस सकते हैं। 

विज्ञापन
Hindi Jokes Husband Wife Jokes in Hindi Pati Patni Chutkule in Hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
Hindi Jokes: हंसना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। कई शोध में भी इस बात का पता चला है कि शरीर के लिए हंसी सबसे अच्छी दवा है। हंसने से ही इंसान की आधी समस्याएं दूर हो जाती हैं। हंसने से आपके आसपास का माहौल सरकरात्म रहता है और आप हमेशा खुश रहते हैं। हंसने से घर में खुशहाली रहती है और उदासी दूर रहती है। अगर आप अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो पूरा दिन अच्छा बीतता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। 


कंजूस बाप ने बेटे को एक नया चश्मा दिया, बेटा कुर्सी पर बैठ कर कुछ सोच रहा था...
कंजूस पिता ने आवाज लगाई- क्या पढ़ रहे हो?
बेटा- कुछ नहीं पिता जी
बाप- तो कुछ लिख रहे?
बेटा- जी नहीं पिताजी
बाप- (गुस्से से) तो फिर अपना चश्मा उतार क्यों नहीं देते? फिजूलखर्ची की आदत पड़ गई है। 

 
Hindi Jokes Husband Wife Jokes in Hindi Pati Patni Chutkule in Hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

पत्नी- ऑनलाइन खाना बेचने वाली कंपनियां कैसे सफल हुईं?
पति- इसका क्रेडिट लाखों पत्नियों द्वारा बनाए गए घिया, टिंडा, लौकी और तोरई को जाता है।
 

Trending Videos
Hindi Jokes Husband Wife Jokes in Hindi Pati Patni Chutkule in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

चार चींटियां रास्ते में बैठकर बातें कर रही थीं,
तभी वहां से एक हाथी गुजरने लगा।
उसे देख कर एक चींटी बोली- ओ हाथी मुझसे कुश्ती लड़ेगा?
इस पर बाकी चींटियां बोलीं- रहने दे बहन, बेचारा अकेला है।

Comedy Jokes: साली- ये रैगिंग किसे कहते हैं? जीजा का जवाब सुनने के बाद हो गई चुप

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Jokes Husband Wife Jokes in Hindi Pati Patni Chutkule in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik

एक बार पिंकी ऑटो में बैठकर कही जा रही थी।
थोड़ी देर बाद उसने अपना एक पैर ऑटो से बाहर निकाल लिया।
ऑटो वाला बोला- मैडम, पैर अंदर कर लो।
पिंकी ने जवाब दिया- तुम चुप करो, मुझे हाथी को लात मारनी है उसने कल मुझे आंख मारी थी। 

Funny Jokes: जज- पुलिस अधिकारी की जेब में जलती माचिस की तीली क्यों रखी? चोर का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके

विज्ञापन
Hindi Jokes Husband Wife Jokes in Hindi Pati Patni Chutkule in Hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

अम्मा बोली आजकल की बेटियां भी बेटों के बराबर हो गई हैं,
सुनते ही मोनी, सोनी सब खुश हो गईं
फिर अम्मा ने जो कहा उसे सुन कर सबकी बोली बंद
अम्मा गुस्से में बोलीं- मजाल है घर का कोई काम कर लें। 

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed