पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes in Hindi: लड़का- क्या तुम मुझे अभी मिलने आ सकती हो? लड़की का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Wed, 01 Jul 2026 06:31 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Wed, 01 Jul 2026 06:31 PM IST
सार

Jokes in Hindi: तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Majedar Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

विज्ञापन
Jokes in Hindi boyfriend girlfriend jokes in hindi funny jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Jokes in Hindi: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और तनाव से बचने में मदद मिलती है। हंसने से मानसिक तनाव दूर होता है। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स। इसलिए आप अपनी सभी परेशानियों को भूलकर जोर-जोर से हंसिए।



शाम को बाजार में भीड़ थी
इसी भीड़ में पति-पत्नी एक दूसरे से लड़ने में व्यस्त थे और लगभग 100 लोग उनके इस तमाशे का मजा ले रहे थे, कुछ इसका वीडियो बनाने में लगे थे......
बात कुछ यूं थी कि पत्नी जिद कर रही थी अपने पति से कि आज आप कार खरीद ही लीजिए.....
मैं थक गई हूं आपकी मोटर साइकिल पर बैठ बैठ कर......
पति ने कहा- ओए पागल औरत तमाशा ना बना मेरा दुनिया के सामने, मोटर साइकिल की चाभी मुझे दे....
पत्नी- नहीं, तुम्हारे पास इतना पैसा है, आज कार लोगे तो ही घर जाऊंगी....
पति- अच्छा तो ले लूंगा, अब चाभी दो....
पत्नी- नहीं दूंगी
पति- अच्छा, मत दो, मैं ताला ही तोड़ देता हूं
पत्नी ने कहा- तोड़ दो लेकिन ना चाभी मिलेगी ना मैं साथ जाऊंगी
पति बोला- अच्छा तो मैं फिर चलता हूं..
 

Jokes in Hindi boyfriend girlfriend jokes in hindi funny jokes
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

लड़की- मैं तुम्हारे लिए चिंगारी पे चल सकती हूं, नदी में कूद सकती हूं।
लड़का- लव यू जानू, क्या तुम मुझे अभी मिलने आ सकती हो? 
लड़की- पागल हो क्या इतनी धूप में।
 

Jokes in Hindi boyfriend girlfriend jokes in hindi funny jokes
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

पप्पू जलेबी बेच रहा था, लेकिन कह रहा था आलू ले लो आलू ले लो। 
राहगीर- लेकिन ये तो जलेबी है
पप्पू- चुप हो जा! वरना मक्खियां आ जाएंगी।

Funny Jokes: ससुराल में गुरुजी का प्रवचन सुनने गया दामाद, पढ़िए वायरल हो रहे मजेदार जोक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi boyfriend girlfriend jokes in hindi funny jokes
वायरल जोक्स - फोटो : freepik

पति और पत्नी में जबरदस्त लड़ाई छिड़ी थी इतनी भयंकर कि पति ने मरने की धमकी दे डाली और स्टूल पर चढ़कर फंदा पंखए में डालने की कोशिख करने लगा।
पत्नी (एकदम रिलैक्स होकर)- हो गया क्या, जो करना चाह रहे हो? जरा जल्दी करो, देर मत लगाओ, मुझे स्टूल की जरूरत है।

Jokes: मैं कैसे पैदा हुआ? बेटे की बात सुनकर मां के होश उड़ गए

विज्ञापन
Jokes in Hindi boyfriend girlfriend jokes in hindi funny jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टैक्सीवाला- साहब, ब्रेक फेल हो गया है,
गाड़ी रुक ही नहीं रही है।
क्या करूं?
सवारी- पहले तू मीटर बंद कर दे।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed