सब्सक्राइब करें

Comedy Jokes: साफ-सफाई को लेकर सुरेश ने होटल मैनेजर से कही ऐसी बात, पढ़कर पेट पकड़कर हंसेंगे आप

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Fri, 27 Mar 2026 03:20 PM IST
सार

New Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हर दिन कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। अगर आप भी इस बिजी लाइफ में हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव जैसी समस्या से बच सकते हैं। हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है और उदासी दूर रहती है।

विज्ञापन
Jokes in hindi jija sali desi chutkule devar bhabhi new jokes pati patni funny jokes whatsapp new jokes 2026
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik

Funny Jokes, Chutkule In Hindi: बीते वर्षो में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।



सुरेश एक होटल में जाकर मैनेजर से बोला-
आपके होटल में सफाई बहुत ध्यानपूर्वक की जाती है
होटल मैनेजर खुश होकर- धन्यवाद,
वैसे आपको किस बात से एहसास हुआ?
सुरेश- जब किसी ने होटल में घुसते ही,
मेरी जेब की सफाई कर दी.....


संजू- मैं यहां नहीं रहूंगा, इतना छोटा सा कमरा
ना तो कोई खिड़की है और ना बाथरूम
मुझे मेरे पैसे वापस चाहिए
वेटर- लेकिन सर ये तो
संजू- नहीं-नहीं, मुझे पैसे वापस दे दो
वेटर- अबे गंवार ऊपर रूम में तो चल, यह तो लिफ्ट है......

Trending Videos
Jokes in hindi jija sali desi chutkule devar bhabhi new jokes pati patni funny jokes whatsapp new jokes 2026
Funny Jokes - फोटो : Freepik
गोलू- हैलो जान कैसी हो, 'I Miss you so much'
महिला- तू चिंटू बोल रहा है न? 
गोलू- अरे वाह, मेरी आवाज से ही पहचान लिया
महिला- तेरे पापा का नाम हीरालाल ही है न 
गोलू- हां, बिलकुल सही 
महिला- और तेरे दादा का नाम बनवारीलाल है न? 
गोलू- अरे लगता है तू मेरी दीवानी हो गई है,
मेरी पूरी डिटेल रखने लगी है तू 
महिला- अबे गधे मैं तेरी मां बोल रही हूं, 
गोलू- मजाक क्यों कर रही हो पम्मी,
उधर से आवाज आती है अरे बेवकूफ
तूने पम्मी की जगह गलती से,
मम्मी का नंबर लगा दिया है
तू घर आ फिर बताती हूं तुझे......
विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in hindi jija sali desi chutkule devar bhabhi new jokes pati patni funny jokes whatsapp new jokes 2026
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
बब्लू- बेकार ही लोग कहते हैं कि पत्नियां,
अपनी गलती नहीं मानती है
डब्लू- अच्छा, तुम्हारी पत्नी क्या कहती है?
बब्लू-  कहती है, गलती हो गई तुमसे शादी करके...


Desi Chutkule: ऐसी जिंदगी का करेंगे भी क्या? रिंकू का जवाब सुनकर टीचर के उड़ गए होश
 

Comedy Jokes: बॉयफ्रेंड की रोमांटिक शायरी सुनकर गर्लफ्रेंड के उड़े होश, पढ़िए वायरल फनी जोक्स

Jokes in hindi jija sali desi chutkule devar bhabhi new jokes pati patni funny jokes whatsapp new jokes 2026
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
एक बार एक बादशाह ने खुशी में सभी कैदी रिहा कर दिए 
उन कैदियों में बादशाह ने एक बहुत ही बुजुर्ग कैदी को देखा और बोला-
तुम कब से कैद में हो?
बुजुर्ग- आप के अब्बा के दौर से
ये सुनकर बादशाह की आंखों में आंसू आ गये और कहा-
इस बुजुर्ग को दुबारा कैद में डाल दो, ये अब्बा की निशानी है......


चिंटू मेडिकल स्टोर पर जाकर दुकानदार से बोला-
जहर दे दो भाई
दुकानदार- बिना पर्ची के नहीं मिल सकता
चिंटू- पर्ची तो नहीं है, शादी का कार्ड है
शादी का कार्ड देखकर दुकानदार बोला-
बस कर पगले अब रुलाएगा क्या,
बता बड़ी बोतल दूं या छोटी.......
विज्ञापन
Jokes in hindi jija sali desi chutkule devar bhabhi new jokes pati patni funny jokes whatsapp new jokes 2026
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
नए साल की पार्टी में अंकिता ने अपनी सहेली नेहा से कहा-
देख वो लड़का कितना बोलता है, लगातार बोलता ही जा रहा है
नेहा- एक महीने बाद उसकी बोलती बंद हो जाएगी
अंकिता- वो कैसे?
नेहा- अगले महीने मैं उससे शादी जो करने जा रही हूं....



(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed