Jokes in Hindi: जोक्स और चुटकुले हंसाने में हमारी मदद करते हैं। अगर हम खुश रहते हैं और तनाव मुक्त रहते हैं, तो हमारा चेहरा चमकता रहता है। चेहरे की हल्की सी हंसी आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगा देती है। यही वजह है कि बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स भी सुझाव देते हैं कि हर इंसान को रोज थोड़ी देर जरूर हंसना चाहिए। दरअसल, हंसने की खास बात यह है कि इससे हमारा मन खुश रहता है और हम तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ धमाकेदार चुटकुले लेकर आए जिसे पढ़कर आपका दिन बन जाएगा। तो देर किस बात की चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला...
Jokes in Hindi: देवर- आपको कुत्ता क्यों खरीदना है? भाभी का जवाब सुनकर बोलती हो गई बंद
Jokes in Hindi: अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
भाभी- मुझे एक कुत्ता खरीदना है।
देवर- आपको कुत्ता ही क्यों खरीदना है?
भाभी- ताकि तुम्हारे भैया के ऑफिस जाने के बाद कोई तो मेरे आगे पीछे दुम हिलाने वाला हो।
पार्क के सूचना पट्टी पर एक सुविचार लिखा था...! .
'पेड़ पर अपनी माशूका का नाम लिखने से बेहतर है, उसके नाम पर एक पेड़ लगाएं' ये बात सोनू के दिल को छू गई...!
उसी दिन उसने गर्लफ्रेंड्स को याद करते हुए आखिर में एक बीघा जमीन लेकर अरहर बो डाला...!
Hindi Jokes: जीजा- आपके यहां की सबसे मशहूर चीज कौन सी है? साली ने दिया गजब का जवाब
चिंटू खूबसूरत लड़की का हाथ पकड़कर बोला...
चिंटू- आई लव यू। तुम दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हो।
लड़की- अच्छा, पर तुम्हारे पीछे मुझसे भी ज्यादा खूबसूरत लड़की खड़ी है।
चिंटू- पर अब मैं ये डायमंड रिंग किसको दूं?
तभी लड़की भी झट से बोल पड़ी- लो, अब क्या मैं अपने जानू से मजाक भी नहीं कर सकती क्या।
Jokes in Hindi: लड़का- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है? लड़की का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके
पिंटू- वो क्यों?
मिंटू- हमने एक तमिल बच्चा गोद लिया है! हम सोचते हैं जब वो बोलने लगे... उससे पहले पहले हम तमिल सीख लें।
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)