{"_id":"69c90461fecb91fda90e6925","slug":"jokes-hindi-devar-bhabhi-jokes-in-hindi-funny-jokes-in-hindi-2026-03-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jokes Hindi: भाभी जी की बात सुनकर देवर हुआ बेहाल, पढ़िए मजेदार चुटकुले","category":{"title":"Humour","title_hn":"हंसी-ठट्ठा","slug":"humour"}}
Jokes Hindi: भाभी जी की बात सुनकर देवर हुआ बेहाल, पढ़िए मजेदार चुटकुले
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Sun, 29 Mar 2026 04:22 PM IST
सार
Jokes Hindi: हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
भाभी देवर जोक्स
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
Jokes Hindi: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना बहुत जरूरी है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं। आज हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर ठहाके मारने लगेंगे आप।
एक बुजुर्ग अपनी पुरानी मारुति से जा रहे थे..
कि एक BMW को ज़रा सी खरोंच लग गयी।
BMW में से चार लम्बे चौड़े सरदार निकले
और वृद्ध व्यक्ति की पिटाई की नौबत आ गयी।
तभी बुजुर्ग ने कहा कि आप चार हैं
और मैं अकेला, ये तो ना-इंसाफी है
उन चारों सरदारों में जो सबसे बड़ा था,
वो बोला, सुरजिते और अमार्जिते तुम अंकल की तरफ हो जाओ।
बुजुर्ग बोला, “पर हम तो तीन हैं और आप दो ”
तो उन मे से सुरजिते बोला-
कोई बात नहीं अंकल जी आप घर जाओ, इन दोनो से हम निपटते हैं !
Trending Videos
2 of 5
वायरल चुटकुले
- फोटो : freepik
देवर- तुम्हें जीवन में क्या चाहिए?
भाभी- पैसा।
देवर- पैसे को साइड में रखो, अब बताओ क्या चाहिए?
भाभी- साइड में रखे पैसे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
वायरल फनी जोक्स
- फोटो : freepik
मां- कहां हो बेटी?
रिंकी- हॉस्टल में पढ़ रही हूं, एग्जाम बहुत नजदीक हैं, इसलिये बहुत पढ़ना पड़ता है!!! आप कहां हो?
मां- थिएटर में ठीक..तेरे पीछे बैठी हूं, ब्रेक में मेरे लिए भी पॉपकॉर्न और कोल्ड ड्रिंक ले आना
अस्पताल में नर्स की आंखों में आंखे डालकर रोमांटिक अंदाज में सोनू बोला...
सोनू- आई लव यू, तमुने मेरा दिल चुरा लिया है।
नर्स शर्माकर बोली- चल झूठे दिल को तो हाथ भी नहीं लगाया है, हमने तो सिर्फ किडनी चुराई है।
सोनू बेहोश
किसी शादी में पंडित जी ने दूल्हे का हाथ दुल्हन के हाथ में थमा दिया।
एक बच्चा ये देख रहा था, उसने अपने पिता से पूछा -पिताजी दूल्हा और दुल्हन आपस में हाथ क्यों मिला रहे हैं?
पिता ने उत्तर दिया- बेटा, पहलवान अखाड़े में उतरने से पहले हाथ जरूर मिलाते हैं!
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।