सब्सक्राइब करें

Jokes In Hindi: साली- आपने मेरी दीदी में क्या देख कर शादी की? जीजा का जवाब पढ़कर पेट पकड़कर हंसेगे आप

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Thu, 18 Jun 2026 10:27 PM IST
सार

Funny Chutkule: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। 

विज्ञापन
Jokes In Hindi Jija Sali Jokes Social Media Viral Jokes And Meems Chutkule In Hindi Comedy Jokes
वायरल जोक्स - फोटो : Adobe Stock

Jija Sali Jokes In Hindi: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.....


साली- आपने मेरी दीदी में क्या देख कर शादी की?
जीजा- कुछ नहीं बस, बचपन से शौक था,
बड़े पंगे लेने का.....


साली- अच्छा जीजू ये बताओ कि प्यार कब होता है?
जीजा- जब राहु, केतु और शनि की दशा खराब हो
आपका मंगल कमजोर हो और
भगवान आपके मजे लेने के मूड में हो.... 
Jokes In Hindi Jija Sali Jokes Social Media Viral Jokes And Meems Chutkule In Hindi Comedy Jokes
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
सोनू को गर्लफ्रेंड की शादी का कार्ड मिला
राजू- क्या तू अपनी गर्लफ्रेंड की शादी में जाएगा
सोनू- गर्लफ्रेंड थी तो क्या हुआ? जाऊंगा तो मैं जरूर
प्यार अपनी जगह, बटर चिकन अपनी जगह....
Jokes In Hindi Jija Sali Jokes Social Media Viral Jokes And Meems Chutkule In Hindi Comedy Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
मैंने पूछा चांद से देखा है कहीं मेरे यार सा हसीं, 
चांद ने कहा- इश्क में अंधा तू है, मैं नहीं.....

Jokes: सुंदर लड़की का हाथ पाने के लिए बाबा ने दिया चिंटू को ऐसा समाधान, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Chutkule In Hindi: डॉक्टर ने रिंकी को बताया अपना सपना, मिला गजब का मजेदार जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes In Hindi Jija Sali Jokes Social Media Viral Jokes And Meems Chutkule In Hindi Comedy Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
डॉक्टर- मरीज को 1 घंटे पहले लाते तो हम इसे बचा लेते
सोनू- 10 मिनट पहले तो एक्सीडेंट हुआ है,
1 घंटे पहले कैसे लाते?


डॉक्टर- तुम्हे तो बहुत कमजोरी है,
छिलके सहित फल खाया करो
पप्पू- ठीक है डॉक्टर साहब
कुछ देर बाद पप्पू रोता हुआ डॉक्टर के पास वापस आया
डॉक्टर- अब क्या हुआ?
पप्पू- पेट में बहुत तेज दर्द है
डॉक्टर- क्या खाया?
पप्पू- छिलके सहित केला..... 
विज्ञापन
Jokes In Hindi Jija Sali Jokes Social Media Viral Jokes And Meems Chutkule In Hindi Comedy Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
गर्लफ्रेंड- जानू तुम सिगरेट-शराब पीना छोड़ दो
बॉयफ्रेंड- छोड़ दिया
गर्लफ्रेंड- आज से रोजाना मंदिर जाना शुरू कर दो
बॉयफ्रेंड- ठीक है
गर्लफ्रेंड- सो स्वीट जानू, मुझसे शादी करोगे?
बॉयफ्रेंड- इतना सुधरने के बाद भी मैं तुझसे शादी करुंगा......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed