सब्सक्राइब करें

Hindi Jokes: जिंदगी के मुकाम को लेकर ससुर ने दामाद से कही ऐसी बात, पढ़कर हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 19 Jun 2026 04:18 PM IST
सार

Funny Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, तो बड़ी से बड़ी परेशानियां आसानी से हल हो जाती हैं। हंसने से आपका मन शांत रहता है और आप जीवन में सही फैसले लेते हैं। हंसने से आपका मन शांत रहता है और आप जीवन में सही फैसले लेते हैं।

विज्ञापन
Sasur Damad Chutkule In Hindi Jija Sali New Funny Jokes Pati Patni Hindi Jokes Devar Bhabhi Hindi Jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala

Chutkule In Hindi: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बेहद कम उम्र में ही तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसका सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप ऐसे माहौल में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, बल्कि आपसे तनाव भी दूर रहेगा। आपको हंसाने के लिए कुछ हंसी के हंसगुल्ले लेकर आए हैं। इन वायरल जोक्स (Viral Jokes) को पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे।




दामाद- आपकी जिंदगी कैसी कट रही है?

ससुर- हम तो जिंदगी के उस मुकाम पर हैं कि अगर,
पहाड़ों की हसीन वादियों में भी जाकर जोर से पुकारते हैं,
'जिंदगी' तो वापस 'झंड है, झंड है, झंड है' 
सुनाई देता है.......
Sasur Damad Chutkule In Hindi Jija Sali New Funny Jokes Pati Patni Hindi Jokes Devar Bhabhi Hindi Jokes
पति-पत्नी जोक्स - फोटो : freepik
पति की कब्र पर सिर रखकर पत्नी ने रोते हुए कहा- 
बेटा लैपटॉप और बेटी मोबाइल की डिमांड कर रही है
मैं कहा से लाकर दूं?
खुद मेरे पास कपड़े नहीं हैं, मैं क्या करूं?
कब्र से घुटी हुई आवाज आई,
मर गया हूं, दुबई नहीं गया हूं......


पति ने पत्नी के लिए बनाया खाना
पत्नी- ये सब्ज़ी जो तुमने बनाई है,  इसका क्या नाम है?
पति- क्यों पूछ रही हो?
पत्नी- मुझे भी तो ऊपर जाकर जवाब देना है,
जब वो पूछेंगे, क्या खाकर मरी थी? 
Sasur Damad Chutkule In Hindi Jija Sali New Funny Jokes Pati Patni Hindi Jokes Devar Bhabhi Hindi Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
लड़की अपने बॉयफ्रेंड को अपनी मम्मी से मिलवाने ले गई
गर्लफ्रेंड- मेरी मम्मी को तुम बहुत पसंद आए
बॉयफ्रेंड- चल पगली
कुछ भी हो, मैं शादी तो तुमसे ही करूंगा
मम्मी से बोलना मुझे भूल जाएं....

Comedy Jokes: कांटों भरे रास्ते पर आपका साथ कौन देगा? टिंकू का जवाब सुनकर टीचर ने पकड़ा सिर

Jokes: लड़के से लड़की- तुम कब तक मेरे साथ रहोगे? फिर जो हुआ पढ़कर ठहाके लगाकर खूब हंसेगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन
Sasur Damad Chutkule In Hindi Jija Sali New Funny Jokes Pati Patni Hindi Jokes Devar Bhabhi Hindi Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
जज- घर में मालिक के रहते हुए तुमने चोरी कैसे की...?
चोर- जज साहब आपकी नौकरी अच्छी है,
आपकी तनख्वाह अच्छी है 
आप ये सब तरीके जानकर क्या करेंगे..?


एक आदमी की बीवी गुजर गई 
आदमी रोते हुए बोला- मुझे छोड़कर क्यों चली गई
उसे रोता देख पास खड़ी लड़की ने अपनी सहेली से कहा-
कितना प्यार करता है अपनी बीवी से
काश मेरे पास इसका पता होता,
तो मैं इससे शादी कर लेती
लड़की की बात सुन आदमी रोते हुए ऊंची आवाज में बोला-
लखनऊ गोमती नगर सेक्टर 4, मकान नंबर 12.....
विज्ञापन
Sasur Damad Chutkule In Hindi Jija Sali New Funny Jokes Pati Patni Hindi Jokes Devar Bhabhi Hindi Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
लूज मोशन की तकलीफ से परेशान ट्रैफिक हवलदार डॉक्टर के पास पहुंचा
डॉक्टर ने ट्रैफिक हवलदार को कुछ दवाईयां लिख दीं
मेडिसिन लेते वक्त ट्रैफिक हवलदार ने डॉक्टर से पूछा
किसी चीज का परहेज?
डॉक्टर बोला- सीटी जोर से मत बजाना बस.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed