सब्सक्राइब करें

Hindi Jokes: बेटी ने अपने ससुराल से अपनी मां को फोन किया, वजह पढ़कर हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 22 Jun 2026 04:00 PM IST
सार

New Jokes: सेहतमंद रहने के लिए हर इंसान को तनाव से बचना चाहिए। तनाव से बचने का सबसे अच्छा उपाय हंसी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव आपके आसपास भी नहीं भटकता है।

विज्ञापन
Mother Daughter Funny Chutkule In Hindi Girl Boy New Jokes 2026 Father Son Hindi Jokes
हिंदी जोक्स - फोटो : Adobe Stock

Jokes In Hindi, Chutkule: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार में एक साथ बैठकर बात करने के लिए वक्त नहीं है। ऐसे में इंसान को हंसते रहना चाहिए जिसकी वजह से वह तनाव मुक्त रहे। 



बेटी ने अपने ससुराल से अपनी मां को फोन किया
बेटी- मां, मेरा उनसे झगड़ा हो गया है, 
मैं 3-4 दिन के लिए घर आ रही हूं
मां- झगड़ा उस नालायक ने किया है, 
तो सजा भी उसे मिलनी चाहिए
मैं ही कुछ दिन रहने के लिए तेरे घर आती हूं......

Mother Daughter Funny Chutkule In Hindi Girl Boy New Jokes 2026 Father Son Hindi Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू मेडिकल डॉक्टर के पास गया
पप्पू- डॉक्टर साहब मुझे क्या बीमारी है?
डॉक्टर- लड़कियों का पीछा करना छोड़ दो,
पप्पू- उससे क्या होगा?
डॉक्टर- अगर लड़कियों का पीछा करना नहीं छोड़ोगे,
तो जल्दी ही मर जाओगे
पप्पू- लड़कियों का पीछा करने से कोई कैसे मर सकता है?
डॉक्टर- क्योंकि उनमें से एक लड़की मेरी भी है...


डॉक्टर ने खांसी के एक मरीज को मोशन लगने की दवा दे दी
मरीज- आपने मुझे खांसी की दवा की जगह मोशन की दवाई क्यों दी?
डॉक्टर- अब तुम खांसने से पहले सौ बार सोचोगे......
Mother Daughter Funny Chutkule In Hindi Girl Boy New Jokes 2026 Father Son Hindi Jokes
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
एक आदमी अपनी बीवी को ससुराल लेने जाता है,
जाते हुए उसकी सास उसको 100 रुपये देती है
घर पहुंचते ही वो पत्नी से कहता है-
तेरी मां ने मेरी बेइज्जती कर दी
मैं 150 रुपये के केले लेकर गया था और
उन्होंने मुझे 100 रुपये पकड़ा दिए
इतना सुनकर पत्नी गुस्से में बोली-
तुम मुझे लेने आए थे या केले बेचने.....

Chutkule In Hindi: दीदी आप पर गुस्सा नहीं करती, जीजा का जवाब सुनकर साली की बोलती हो गई बंद

Viral Funny Jokes: पत्नी ने पति के जन्मदिन पर दिया ऐसा सरप्राइज, पढ़कर खिलखिलाकर हंसेगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन
Mother Daughter Funny Chutkule In Hindi Girl Boy New Jokes 2026 Father Son Hindi Jokes
वायरल जोक्स - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
पप्पू ने सुनाई अपने दोस्त गप्पू पर एक शायरी
कुछ दोस्त बड़े अजीब होते हैं, फिर भी दिल के करीब होते हैं
ना करते ये फोन, और ना ही करते ये मैसेज
क्योंकि ये सुदामा से भी गरीब होते हैं......


सुरेश से राजू- मोहब्बत की दोनों निशानियां आगरा में है
सुरेश- वो कैसे?
राजू- मोहब्बत पूरी हो गई तो ताजमहल,
अधूरी रह गई तो पागलखाना.....  
विज्ञापन
Mother Daughter Funny Chutkule In Hindi Girl Boy New Jokes 2026 Father Son Hindi Jokes
टीचर-स्टूडेंट फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर बच्चों का ग्रुप फोटो दिखाकर बोली-
जब तुम बड़े हो जाओगे तो इस फोटो को देखकर कहोगे,
ये रहा गोलू जो अमेरिका चला गया,
ये रहा सोनू जो लंदन चला गया
और ये रहा संजू जो यहीं का यहीं रह गया
ये बात सुनकर संजू बोला- मैम हम भी यही बोलेगे
ये रही हमारी मैडम जिनका देहांत हो गया.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed