फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindi Jokes: सिर में बहुत दर्द हो रहा है, बहू का जवाब सुनकर सास की बोलती हो गई बंद

Mon, 17 Aug 2026 05:18 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 17 Aug 2026 05:18 PM IST
सार

Jokes: नियमित रूप से हंसने से मन हल्का रहता है, तनाव कम महसूस होता है और व्यक्ति अधिक ऊर्जावान व उत्साहित महसूस कर सकता है। अगर आप बुरे वक्त में भी हंसते रहते हैं, तो यह समय आसानी से बीत जाता है। जोक्स माहौल को खुशनुमा बनाने के साथ-साथ दिनभर की थकान को भी दूर कर देते हैं। 

विज्ञापन
Saas Bahu Jokes In Hindi Whatsapp New Jokes 2026 Sasur Damad Chutkule In Hindi Comedy Jokes
सास-बहू जोक्स - फोटो : freepik

Comedy Jokes: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। यही वजह है कि सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के लिए आप चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा कॉमेडी फिल्में, टीवी शो देखकर भी हंस सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला.....

 


बहू- क्या हुआ सासू मां 

सास- सिर में बहुत दर्द हो रहा है
बहू- सिरदर्द होने पर कुछ देर
अपनी बेटी से बात किया करो मांजी
सास- ऐसा क्यों?
बहू- आपने सुना तो होगा मांजी,
जहर ही जहर को मारता है....



सास-बहू बाजार जा रही थीं
तभी एक अंधा वहां से निकलते हुए बोला-
ऐ हुस्न की मल्लिका, अंधे को 5 रुपए दे दे
सास ने बहू की तरफ देखा और बोली-
दे दो बहू, ये वाकई अंधा है.......
Saas Bahu Jokes In Hindi Whatsapp New Jokes 2026 Sasur Damad Chutkule In Hindi Comedy Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
सुरेश- एक सत्य कटू वचन बोलूं?
मोहन- बोल भाई
सुरेश- लड़का कितना भी बिजी क्यों न हो, 
मगर पास से गुजरती हुई लड़की को 
देखने के लिए वक्त निकाल ही लेता है.....
Saas Bahu Jokes In Hindi Whatsapp New Jokes 2026 Sasur Damad Chutkule In Hindi Comedy Jokes
फनी चुटकुले - फोटो : freepik
रिंकी (पिंकी से)- मेरा बॉस सबको परेशान करता था
तो कल शाम को मैंने उसके खाली टिफिन में
चुपके से एक चॉकलेट और एक पर्ची डाल दी
पिंकी- पर्ची में क्या लिखा था?
रिंकी- पर्ची में.....जानू ये चॉकलेट तुम ही खाना
उस पागल औरत को मत देना.....

Funny Chutkule: लड़की से लड़का- अब हमारी शादी नहीं हो पाएगी, वजह पढ़कर पेट पकड़कर हंसेंगे आप

Jokes: पडिंत जी से पिंकी- मेरी शादी क्यों नहीं हो रही है? वजह पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल 
विज्ञापन
विज्ञापन
Saas Bahu Jokes In Hindi Whatsapp New Jokes 2026 Sasur Damad Chutkule In Hindi Comedy Jokes
पति-पत्नी जोक्स - फोटो : freepik

राजू ने पत्नी को वश में करने के लिए,
एक बाबा से ताबीज लिया 

एक महीने बाद राजू बाबा के पास आकर बोला-
बाबा पत्नी पर तो कोई असर नहीं हुआ,
लेकिन पड़ोसन वश मे आ गई
बाबा- चलो इफेक्ट न सही, साइड इफेक्ट तो हुआ......


पति- खाना खाते समय, एक रोटी और देना
पत्नी- रोटी तो खत्म हो गई
पति- ऐसे कैसे?
पत्नी- वैसे ही जैसे कल साड़ी लाने के लिए,
आपके पैसे खत्म हुए थे..... 
विज्ञापन
Saas Bahu Jokes In Hindi Whatsapp New Jokes 2026 Sasur Damad Chutkule In Hindi Comedy Jokes
फनी जोक्स - फोटो : freepik
बेटा- पापा आपने मम्मी में ऐसा क्या देखा जो शादी कर ली?
पिता- उसके गाल का छोटा सा तिल
बेटा- कमाल है
इतनी सी छोटी चीज के लिए इतनी बड़ी मुसीबत मोल ले ली......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed