फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मजेदार चुटकुले: बहन- भैया, मैं कैसी लग रही हूं? भाई ने दिया ऐसा जवाब कि हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Sat, 24 Oct 2026 01:47 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 24 Oct 2026 01:47 PM IST
सार

Majedar chutkule: भाई-बहन के ये छोटे और मजेदार जोक्स रोजमर्रा की नोकझोंक, पढ़ाई, चॉकलेट, मोबाइल और पैसों से जुड़ी बातों पर आधारित हैं। इनके चुटीले जवाब रिश्ते की मिठास के साथ हंसी का तड़का भी लगाते हैं।

विज्ञापन
Short and Funny Brother-Sister Jokes That Will Make You Laugh
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

भाई-बहन का रिश्ता जितना प्यारा होता है, उतना ही मजेदार भी। कभी भाई बहन की चॉकलेट खाकर अनजान बन जाता है, तो कभी बहन भाई की कोई पुरानी बात याद दिलाकर उसे छेड़ने लगती है। दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों पर बहस होती है, लेकिन कुछ ही देर बाद वही बहस हंसी में बदल जाती है। घर में भाई-बहन हों, तो मनोरंजन के लिए किसी अलग इंतजाम की जरूरत नहीं पड़ती। एक सवाल बहन पूछती है और जवाब भाई देता है, लेकिन कई बार जवाब सुनकर सवाल पूछने वाला ही हंसने लगता है। तो भाई-बहन के ये चुटकुले आपके लिए हैं।




बहन - भैया, मैं कैसी लग रही हूं?
भाई - बिल्कुल अपनी मां जैसी!
बहन खुश होकर - सच में?
भाई - हां, जब तुम गुस्सा करती हो, तब भी बिल्कुल उन्हीं जैसी लगती हो!

Trending Videos
Short and Funny Brother-Sister Jokes That Will Make You Laugh
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

मां - तुम दोनों पढ़ क्यों नहीं रहे?
बहन - मां, भैया मुझे पढ़ने नहीं दे रहे।
भाई - मां, मैं तो इसे पढ़ने के लिए प्रेरित कर रहा हूं।
बहन - हां मां, ये बार-बार कह रहे हैं कि किताब बंद करके सो जा!

Short and Funny Brother-Sister Jokes That Will Make You Laugh
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

बहन - मेरी चॉकलेट किसने खाई?
भाई - मुझे क्या पता!
बहन - तुम्हारे मुंह पर चॉकलेट लगी है।
भाई - तो क्या हुआ? चॉकलेट खाने का मतलब यह थोड़ी है कि तुम्हारी ही खाई होगी!

विज्ञापन
विज्ञापन
Short and Funny Brother-Sister Jokes That Will Make You Laugh
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

बहन - भैया, आप इतने समझदार कैसे हो गए?
भाई - तुम्हारे साथ रहकर।
बहन खुश होकर - सच में?
भाई - हां, हर बात का जवाब सोचने की आदत जो पड़ गई है!

विज्ञापन
Short and Funny Brother-Sister Jokes That Will Make You Laugh
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik

बहन - भैया, सौ रुपये दे दो।
भाई - किसलिए?
बहन - जरूरी काम है।
भाई - कौन-सा काम?
बहन - पैसे मिल जाएंगे तो बता दूंगी!
भाई - पहले काम बता, फिर तय करूंगा कि वह कितना जरूरी है!


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed