सब्सक्राइब करें

Viral Jokes: इन जोक्स को पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 10 Jul 2022 04:50 PM IST
विज्ञापन
Viral Jokes in Hindi Husband Wife Funny Jokes Funny Chutkule in Hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock

Viral Jokes: हंसने से मन के साथ ही इंसान का शरीर भी सेहतमंद रहता है। इसलिए हम सभी को दिन में समय निकालकर एक बार जरूर हंस लेना चाहिए। हंसने से मानसिक तनाव की वजह से होने वाली बीमारियां दूर रहती हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 



पत्नी- इतने लेट कैसे हो गए, क्या अपनी ऑफिस वाली के साथ पिक्चर देखने गए थे?

संता- कभी तो शक मत किया करो?

पत्नी- तो फिर 7 बजे घर आने का टाइम होने के बाद भी रात 10 बजे क्यों आ रहे हो?

संता- वो क्या हो गया ना कि एक आदमी का 1000 रुपये का नोट गुम हो गया था।

पत्नी- अच्छा तो तुम क्या उसे ढूंढने में मदद कर रहे थे ?

संता- नहीं, मै उस नोट पर खड़ा था।

पत्नी- लाओ जल्दी कहां है वो नोट।

संता- ये लो 100 रुपए।

पत्नी- बाकी के 900 रुपए कहां गए।

संता- मुझे नोट उठाते हुए एक लड़की ने देख लिया

पत्नी- तब क्या हुआ?

संता- फिर लड़की को फिल्म दिखानी पड़ी, होटल में खाना खिलाना पड़ा और अब अपने स्कूटर से घर छोड़कर आया, तब जाकर ये 100 रुपए है। तारि तुम्हारी पानी पूरी का इंतेजाम हो सके, तुम्हे बहुत पसन्द है ना। 

पत्नी- मेरा आप कितना ध्यान रखते हैं और मैं बेवजह शक कर रही थी

Trending Videos
Viral Jokes in Hindi Husband Wife Funny Jokes Funny Chutkule in Hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock

पप्पू- तांत्रिक बाबा, किसी सुंदर लड़की का हाथ पाने के लिए क्या करूं।

तांत्रिक- किसी मॉल के बाहर मेहंदी लगाने का काम शुरू कर दे।

पप्पू- बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
Viral Jokes in Hindi Husband Wife Funny Jokes Funny Chutkule in Hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock

शादी के कुछ दिन बाद मुंह फुलाए पत्नी से पति ने पूछा...

पति- एक बात बताओ शादी से पहले तुम्हारे कितने ब्वॉयफ्रेंड थे ?

पत्नी अन्दर गई और एक लिफाफा लेकर आई, जिसमें चावल के कुछ दाने और 200 रुपये रखे थे।

पति- ये क्या है ?

पत्नी- मैं जब भी कोई ब्वॉयफ्रेंड बनाती थी,

तब एक चावल का दाना इस लिफाफे में डाल देती थी।

यह सुनकर पति ने चावल के दाने गिने। कुल सात निकले।

बोला- सात हैं। कोई बात नहीं, आजकल इतने तो हर लड़की के होते हैं, लेकिन ये 200 रुपये किसलिए रखे हैं?

पत्नी- चार किलो चावल बेच दिए। 

सदमे में पति

Viral Jokes in Hindi Husband Wife Funny Jokes Funny Chutkule in Hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock

बॉयफ्रेंड- जानू कहां गायब थी 3 घंटे से?

गर्लफ्रेंड- मॉल गई थी बेबी, शॉपिंग करने।

बॉयफ्रेंड- अच्छा जानू, क्या-क्या लिया?

गर्लफ्रेंड- बेबी, एक हेयर बैंड और 45 सेल्फी।

विज्ञापन
Viral Jokes in Hindi Husband Wife Funny Jokes Funny Chutkule in Hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock

वैलेंटाइन के दिन लड़का सुबह ही नहा धो के तैयार हो गया

मां- बेटा कहां जा रहा है

बेटा- अरे मां, आज वैलेंटाइन डे है ना

मां- मतलब तेरी भी गर्लफ्रेंड है ??

बेटा- अरे नहीं मां मैं तो कपल्स पे लाठी चार्ज करने जा रहा हूं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed