सब्सक्राइब करें

Hindi Jokes: पिता- बेटी अब मुझे डैड क्यों कहने लगी हो? जवाब सुनकर बाप के उड़े होश

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Sun, 12 Apr 2026 05:06 PM IST
सार

Hindi Jokes: हंसी एक ऐसी दवा है, जो बिना किसी साइड इफेक्ट के आपके दिन को बेहतर बनाती है। जोक्स और चुटकुले लोगों को हंसाने का काम करते हैं। आप भी जोक्स पढ़िए और जमकर हंसिए। 

विज्ञापन
Hindi Jokes father daughter jokes Funny Jokes in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepic

Hindi Jokes: हंसी एक ऐसी जादू है जो हर किसी के दिल तक पहुंच जाती है। हंसी का सबसे आसान रास्ता जोक्स हैं। इस भागदौड़ वाली जिंदगी में एक छोटा सा मजाक भी हमारे पूरे दिन को अच्छा बना देता है। हंसाने के साथ ही जोक्स हमारे रिश्तों में गर्मजोशी और हल्कापन भी लाते हैं। दोस्तों की महफिल में, परिवार में या अकेले हों जोक्स हर जगह रंग जमा देते हैं। तो आप भी तैयार हो जाइए ऐसी दुनिया में जाने के लिए जहां सिर्फ मुस्कान, मस्ती और ठहाके हैं। चेहरे पर हंसी है, तो आपकी जिंदगी थोड़ा आसान और खूबसूरत लगती है। 



पति- मुझे अपनी बीवी से तलाक चाहिए वह बर्तन फेंक कर मारती है।
जज- अभी भी मार रही है या पहले से
पति- 5 साल पहले से
जज- तो इतने साल बाद तलाक क्यों?
पति- क्योंकि अब उसका निशाना पक्का हो गया है।
 

Trending Videos
Hindi Jokes father daughter jokes Funny Jokes in Hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik

पिता- अपनी बेटी से बेटी, पहले तुम मुझे 
पापा बुलाती थी, अब डैड क्यों कहने लगी हो?
बेटी - वो पापा बोलने से मेरी लिपस्टिक खराब हो जाती है ना!
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Jokes father daughter jokes Funny Jokes in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

भिखारी- भाई एक रुपया दे दो, तीन दिन से भूखा हूं।
राहगीर- तीन दिन से भूखा है तो एक रुपये का क्या करेगा?
भिखारी- वजन देखना है कि कितना घटा!

Desi Chutkule: इश्क में बेहाल सुरेश पहुंचा डॉक्टर के पास, फिर जो हुआ पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी

Hindi Jokes father daughter jokes Funny Jokes in Hindi
फनी जोक्स - फोटो : freepik

पार्क के सूचना पट्टी पर एक सुविचार लिखा था...! . 
'पेड़ पर अपनी माशूका का नाम लिखने से बेहतर है, उसके नाम पर एक पेड़ लगाएं' ये बात सोनू के दिल को छू गई...! 
उसी दिन उसने गर्लफ्रेंड्स को याद करते हुए आखिर में एक बीघा जमीन लेकर अरहर बो डाला...!

Funny Jokes: देवर- आप इतनी स्मार्ट कैसे हो? भाभी का जवाब पढ़कर घर में गूंजेगे ठहाके

विज्ञापन
Hindi Jokes father daughter jokes Funny Jokes in Hindi
वायरल जोक्स - फोटो : freepik

चिंटू खूबसूरत लड़की का हाथ पकड़कर बोला...
चिंटू- आई लव यू। तुम दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हो।
लड़की- अच्छा, पर तुम्हारे पीछे मुझसे भी ज्यादा खूबसूरत लड़की खड़ी है।
चिंटू- पर अब मैं ये डायमंड रिंग किसको दूं?
तभी लड़की भी झट से बोल पड़ी- लो, अब क्या मैं अपने जानू से मजाक भी नहीं कर सकती क्या। 

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed