फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खबरें फटाफट: पढ़ें 5 बड़ी खबरें एक क्लिक में

Tue, 20 Sep 2016 07:42 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Sep 2016 07:42 AM IST
विज्ञापन
5 big news of 20 september 2016
फाइल फोटो
#यूएन में भारत की पाक को खरी-खरी, पीओके खाली करे पाकिस्तान


#पाक सैन्य प्रमुख का दावा, किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सेना तैयार

#आतंकियों की समर्थक हैं पाकिस्तान की राजनीतिक पार्टियां: पाक चीफ जस्टिस

#भारत ने बनाई पाक को अलग-थलग करने की रणनीति, आतंकी देश होगा घोषित

#सेना ने लिया बड़ा सबक, उड़ी आतंकी हमले की जांच एनआईए के हवाले

यूएन में भारत की पाक को खरी-खरी, पीओके खाली करे पाकिस्तान

5 big news of 20 september 2016
संयुक्त राष्ट्र करेगा सम्मानित - फोटो : Getty

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 33वें सत्र में भारत ने पाकिस्तान को खूब खरी खोटी सुनाई। उसने स्पष्ट तौर पर कहा कि पड़ोसी देश कश्मीर के एक हिस्से पर किए गए अवैध कब्जे को खाली करे और आतंकवाद का समर्थन करना बंद करे। भारत ने बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा और सिंध में मानवाधिकार के हनन और हिंदुओं सहित अल्पसंख्यकों पर अत्याचार का मुद्दा भी उठाया।

परिषद में दिए बयान में भारत ने कहा कि अब समय आ गया है कि भारत की धरती पर जघन्य आतंकी हमले को अंजाम देने वाले वालों को पाकिस्तान की ओर से दिए जाने वाले संरक्षण पर परिषद ध्यान दे।

पाक सैन्य प्रमुख का दावा, किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सेना तैयार

5 big news of 20 september 2016
d

पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने सोमवार को अपने शीर्ष कमांडरों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा करने के बाद कहा कि उनकी सेना देश की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से सतर्क है।
 
रावलपिंडी में जनरल शरीफ की अध्यक्षता में हुई कॉर्प्स कमांडर्स कंफ्रेंस में आंतरिक और बाहरी सुरक्षा की स्थिति पर बात की गई। इसके अलावा सेना की कार्रवाई करने संबंधी तैयारियों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकियों की समर्थक हैं पाकिस्तान की राजनीतिक पार्टियां: पाक चीफ जस्टिस

5 big news of 20 september 2016
पाकिस्तान चीफ जस्टिस
भारत के उस दावे पर पाकिस्तान के चीफ जस्टिस ने मुहर लगा दी है कि पाक आतंकियों का समर्थक है। पाकिस्तान के चीफ जस्टिस अनवर जहीर जमाली ने कहा कि देश की कुछ राजनीतिक पार्टियां आतंकवाद का समर्थन करती हैं।  सोमवार को यहां एक समारोह में जमाली ने एक समारोह में ये बात कही।

जमाली ने कहा कि यह बेहद निराशाजनक है कि कुछ राजनीतिक दल अपने खुद का हित साधने के लिए आतंकवादियों का समर्थन करते हैं। पाकिस्तान में आतंकी वकीलों और जजों में डर पैदा करने के लिए अदालत को निशाना बनाते हैं।
विज्ञापन

भारत ने बनाई पाक को अलग-थलग करने की रणनीति, आतंकी देश होगा घोषित

5 big news of 20 september 2016
India and Pakistan should solve Kashmir Issue through negotiations: America - फोटो : PTI
पठानकोट एयर बेस के बाद उड़ी में सैन्य मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले से नाराज भारत पाकिस्तान को अलग थलग करने और उसे आतंकी देश घोषित करने के लिए विश्वव्यापी अभियान चलाएगा। इस मोर्चे पर पाकिस्तान को माकूल जवाब देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बुलाई गई उच्च स्तरीय बैठक में अल्प और दीर्घकालिक रणनीति तैयार की गई। बैठक में तय किया गया कि हर आतंकी हमले के बाद डोजियर कूटनीति से परे अब आक्रामक कूटनीति के जरिए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। इस क्रम में संयुक्त राष्ट्र की आम सभा की बैठक में 26 सितंबर को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित करने की मांग करेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed