फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बैंकों की धांधली से नोटबंदी की मुहिम को झटका, ये रहे 6 सबूत

Mon, 12 Dec 2016 04:36 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 12 Dec 2016 04:36 PM IST
विज्ञापन
6 biggest case of bankfraud after demontiezation
नोटबंदी के बाद से जारी नकदी की किल्लत के बीच देश के विभिन्न हिस्सों में नए नोटों का जखीरा जब्त होने का सिलसिला जारी है। इस धांधली में बैंकों की संलिप्तता भी सामने आ रही है। इस तरह के मामले में अब तक कई बैंक अधिकारी की गिरफ्तारी हो चुकी है। पेश है बैंक अधिकारी की मिलीभगत से अंजाम दिए गए ऐसे ही छह बड़े मामले....

 
6 biggest case of bankfraud after demontiezation
demo pic
1.  एक्सिस बैंक, चांदनी चौक, दिल्ली
- एक्सिस बैंक में काले धन को सफेद करने का बड़ा मामला पकड़ में आया है। आयकर विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बात का खुलासा किया कि एक्सिस बैंक की चांदनी चौक, दिल्ली शाखा ने 44 फर्जी खाता खोलकर 100 करोड़ रुपये जमा किए थे। इन खातों को खोलने में अनिवार्य केवाईसी मानदंडों का पालन नहीं किया गया था। आयकर विभाग ने बैंक पर इस सप्ताह के आरंभ में भी छापा मारा था, लेकिन तब कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला था। आयकर विभाग ने अपने सूत्रों पर भरोसा दिखाते हुए बैंक पर शुक्रवार को दोबारा छापा मारा और तब फर्जीवाड़े का एक बड़ा मामला सामने आया। 

 
6 biggest case of bankfraud after demontiezation
- फोटो : ANI
2. एक्सिस बैंक, कश्मीरी गेट, दिल्ली
- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 5 दिसंबर को  एक्सिस बैंक की कश्मीरी गेट, दिल्ली शाखा के दो मैनेजरों को गिरफ्तार कर तीन किलोग्राम सोने के बिस्कुट जब्त किए थे। इससे पहले ईडी ने इनके खिलाफ 30 नवंबर को प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया था। ईडी को जानकारी मिली थी कि ये बैंक अधिकारी आरटीजीएस के माध्यम से फर्जी कंपनियों के खाते में रकम हस्तांतरित कर रहे हैं। इन फर्जी कंपनियों में से एक का निदेशक एक मजदूर था। दूसरी कंपनी का का निदेशक भी ऐसा ही निकला। बाद में इस मामले में एक सीए को गिरफ्तार किया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
6 biggest case of bankfraud after demontiezation
demo pic
3. एचडीएफसी बैंक, गुरुग्राम
- अवैध तरीके से पुराने नोट बदलने के मामले में गुरुग्राम स्थित एचडीएफसी बैंक के दो अधिकारियों के खिलाफ शुक्रवार को केस दर्ज किया गया था। इनमें से एक डीएलएफ-2 शाखा में कैशियर के रूप में कार्यरत था। उसकी पहचान सौकांत के रूप में हुई है। पुलिस ने दूसरे बैंक अधिकारी की पहचान का खुलासा नहीं किया है। अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस को दोनों बैंक अधिकारियों के बारे में जानकारी 11 लाख रुपये के पुराने नोटों के साथ हिरासत में लिए गए सुनील उर्फ सन्नी से पूछताछ में मिली थी। सुनील ने बताया था कि वह दोनों बैंक अधिकारियों की मदद से पहले 10 लाख रुपये के पुराने नोट बदल चुका है।  

 
विज्ञापन
6 biggest case of bankfraud after demontiezation
4. एचडीएफसी बैंक, चंडीगढ़
- अवैध तरीके से पुराने नोट बदलने के मामले में एचडीएफसी बैंक ने 3 दिसंबर को चंडीगढ़ के सेक्टर 15 स्थित शाखा में कार्यरत अपने चार कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद बैंक ने बयान जारी कर कहा था कि उसने अवैध तरीके से पुराने नोट बदलने में लिप्त कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है।  

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed