फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ahmedabad Plane Crash: विमान हादसे में विजय रूपाणी का निधन, बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे पूर्व मुख्यमंत्री

Thu, 12 Jun 2025 07:57 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 12 Jun 2025 07:57 PM IST
सार

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का आज भीषण विमान हादसे में निधन हो गया। वह अपने परिवार से मिलने के लंदन जा रहे थे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने उनके निधन की पुष्टि की है। 

विज्ञापन
Ahmedabad Plane Crash ex Gujarat cm Vijay Rupani dies was going to London to meet his daughter
रोते बिलखते परिजन - फोटो : पीटीआई

अहमदाबाद में गुरुवार को एयर इंडिया के विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया। गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने इसकी पुष्टि की है। रूपाणी अपनी बेटी से मिलने जा रहे थे। हादसे की खबर मिलने के बाद से रूपाणी के घर पर मातम पसरा हुआ था। अब उनके निधन की खबर मिलने के बाद उनके रोते-बिलखते परिजनों की तस्वीरें भी सामने आई हैं। इससे पहले रूपाणी की एक ओर तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी, जिसमें वह विमान में बैठे हुए नजर आ रहे थे।  





 

Ahmedabad Plane Crash ex Gujarat cm Vijay Rupani dies was going to London to meet his daughter
गुजरता के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के परिजन - फोटो : पीटीआई
सी आर पाटिल ने कहा, हमारे नेता पूर्व मुख्यमंत्री रूपाणी इसी उड़ान में अपने परिवार से मिलने के लिए लंदन जा रहे थे। वह भी इस हादसे के शिकार हुए हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। उन्होंने आगे कहा, यह हादसा इतना बड़ा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं गुजरात पहुंच रहे हैं। वह जो भी कर सकते हैं, यहां आकर वह करेंगे। 
Ahmedabad Plane Crash ex Gujarat cm Vijay Rupani dies was going to London to meet his daughter
दिवंगत विजय रूपाणी के घर के बाहर गम का माहौल - फोटो : पीटीआई
रूपाणी 68 साल के थे। वह 2016 से 2020 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। मुख्यमंत्री बनने से पहले रुपाणी जुलाई, 2006 से 2012 के बीच राज्यसभा सदस्य रहे। साल 2014 में गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी की जगह आनंदीबेन पटेल ने ली थी। इसके लगभग दो साल बाद अगस्त, 2016 में विजय रुपाणी मुख्यमंत्री बने थे। पहले कार्यकाल में रुपाणी अगस्त, 2016 से दिसंबर, 2017 तक सीएम पद पर रहे। इसके बाद उन्होंने दिसंबर, 2017 से सितंबर, 2021 के बीच मुख्यमंत्री पद संभाला। वह पांच साल 37 दिन तक मुख्यमंत्री रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ahmedabad Plane Crash ex Gujarat cm Vijay Rupani dies was going to London to meet his daughter
विजय रूपाणी का परिवार - फोटो : पीटीआई
नगर निगम, विधानसभा से लेकर संसद तक की राजनीति
रुपाणी ने फरवरी से अगस्त, 2016 के बीच गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में भी काम किया था। इससे पहले वर्ष 1996-97 में रुपाणी राजकोट नगर निगम के मेयर भी रहे थे। सियासत से इतर बात रुपाणी के निजी जीवन की करें तो विजय रुपाणी ने भाजपा महिला विंग की सदस्य अंजलि से शादी की। रुपाणी के परिवार में एक बेटा ऋषभ और बेटी राधिका हैं। बेटी शादीशुदा है। 
विज्ञापन
Ahmedabad Plane Crash ex Gujarat cm Vijay Rupani dies was going to London to meet his daughter
अहमदाबाद में विमान हादसा। - फोटो : पीटीआई
एयर इंडिया के विमान बोइंग 787-8 में 242 यात्री सवार थे। हादसे के बाद से बचाव और राहत दल अपने काम में जुटे हैं। अब तक 200 से ज्यादा शवों को बरामद किया जा चुका है। अहमदाबाद शहर के पुलिस आयुक्त जीएस मलिक के हवाले से रॉयटर्स ने बताया कि दुर्घटनास्थल से कुल 204 शव बरामद किए गए हैं। पुलिस आयुक्त के अनुसार बरामद किए गए शवों में यात्री और जमीन पर मारे गए लोग दोनों शामिल हो सकते हैं, क्योंकि विमान दोपहर के भोजन के समय हवाई अड्डे के बाहर एक मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। बता दें कि, यात्रियों में 217 वयस्क, 11 बच्चे और दो शिशु शामिल थे। वहीं एयर इंडिया ने बताया है कि विमान में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई सवार थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed