फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: हाजी मोहम्मद इरफान की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश

Sun, 13 Mar 2016 08:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Sun, 13 Mar 2016 08:26 AM IST
सार

  • विधायक के अधूरे कार्यों को पूरा कराएंगे।
  • बिलारी में कोई भी योजना रुकने नहीं देंगे।
  • सपा को हमेशा खलेगी इरफान की कमी।
  • हमेशा क्षेत्र के विकास की बात करते थे।

विज्ञापन
akhilesh yadav reached to tribute haji irfan
अखिलेश यादव ने हाजी इरफान को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मरहूम विधायक हाजी मोहम्मद इरफान योग्य, अनुभवी, मृदुभाषी और सौम्य स्वभाव के व्यक्ति थे। सपा परिवार को उनकी कमी हमेशा खलेगी।

तस्वीरें: हाजी मोहम्मद इरफान की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश

akhilesh yadav reached to tribute haji irfan
मुख्यमंत्री का इंतजार करते लोग - फोटो : अमर उजाला

उनके जो भी अधूरे कार्य हैं उन्हें सरकार पूरा कराएगी। विकास की कोई भी योजना रुकने नहीं दी जाएगी। प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को बिलारी पहुंचे थे। यहां उन्होंने विधायक के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।

तस्वीरें: हाजी मोहम्मद इरफान की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश

akhilesh yadav reached to tribute haji irfan
अखिलेश यादव ने हाजी इरफान को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला

मोहम्मद अली जौहर मोहम्मद इस्लाम इंटर कॉलेज (एमएजेएमआई) परिसर में विधायक मोहम्मद इरफान को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित शोकसभा में सीएम ने कहा कि विधायक की मौत से हर कोई दुखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: हाजी मोहम्मद इरफान की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश

akhilesh yadav reached to tribute haji irfan
अखिलेश यादव ने हाजी इरफान को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला

दुख की इस घड़ी में नेताजी मुलायम सिंह यादव और पूरी समाजवादी पार्टी उन सभी के साथ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक मोहम्मद इरफान जब भी उनसे मिले तब हर बार अपने इलाके के विकास की बात की।

विज्ञापन

तस्वीरें: हाजी मोहम्मद इरफान की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश

akhilesh yadav reached to tribute haji irfan
अखिलेश यादव ने हाजी इरफान को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला

मिलने के दौरान विकास की योजनाओं के प्रस्ताव देते थे और कहते थे कि आप शीघ्र मंजूरी देकर बजट भी भिजवाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोहम्मद इरफान जैसी शख्सियत के राजनेता कम ही होते हैं। सपा परिवार को उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके जो भी अधूरे काम रह गए हैं और जो-जो मिशन अधूरे रहे हैं उन्हें प्रदेश की सपा सरकार हर हाल में पूरा करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मरहूम विधायक के समर्थक निराश न हों, वह जैसा चाहेंगे वैसा ही बिलारी के लिए किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed